Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है गाय : डॉ. गोविंद सिंह

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत का प्रांतीय संयोजक मंडल सम्मेलन 29 से 31 दिसंबर तक चलेगा 
शिवपुरी। हमारे जीवन में गाय, गंगा, गायत्री, गीता और गुरु का विशेष महत्व है। गाय हमारे धर्म और मोक्ष का आधार है, गाय हमारे स्वास्थ्य का आधार है, गाय हमारी आर्थिक समृद्धि की सूचक है। गाय हमारी श्रद्धा का केंद्र है। गाय सर्वश्रेष्ठ, पवित्र व पूजनीय मानी गई है। इसके घी, दूध, दही, गोबर के बिना संसार का कोई यज्ञ सम्पूर्ण नहीं होता। इसलिए भारतीय संस्कृति का आधार गौ-माता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग संघचालक डॉक्टर गोविंद सिंह ने ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत प्रांतीय संयोजक मंडल सम्मेलन के दौरान सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में गौ—पूजन के दौरान कही। 
सरस्वती विद्यापीठ में तीन दिवसीय प्रांतीय संयोजक मंडल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज गौ—पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सम्मेलन में मध्यभारत प्रांत के 423 ग्रामों से 2500 महिला—पुरूष सहभागी हैं। संयोजक मंडल सम्मेलन के उद्घाटन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री निखिलेश माहेश्वरी, प्रादेशिक सचिव शिरोमणि दुबे, वीरेंद्रसिंह सेंगर, प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश जांगलवा व क्षेत्रीय प्रचार प्रमख चंद्रहंस पाठक अन्य प्रांतीय विभाग एवं जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय संयोजक मंडल सम्मेलन का कल होगा उद्घाटन
विद्याभारती मध्य भारत प्रांत प्रांतीय संयोजक मंडल सम्मेलन का 30 दिसंबर को उद्घाटन होगा। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन का उदघाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य करेंगे तथा उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। इसके बाद समूहश: सत्र, बैठकें, सामूहिक सत्र, चर्चा सत्र आदि सत्र होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129