Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: फिजिकल इलाका सिलेंडर ब्लास्ट की तेज आवाज से दहला, छत, दीवार जमीदोंज, एक पल की देरी होती घर के छह सदस्य के बाहर भागने में तो हो जाता गंभीर हादसा, दमकल फटी लेजम के साथ देरी से पहुंची

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के फिजिकल इलाके में शनिवार की अल सुबह तेज धमाके के साथ हुई, जिसने एक परिवार को संकट में डाल दिया। यहां मनीष के किरायदार छह लोगों के साथ निवास करते हैं। आज सुबह 6 बजे जब चाय बनाने गैस को तीली दिखाई तो एकाएक आग  भड़क गई। लडकी ने शोर किया तो भाई के बाल झुलस गए। लड़की का हाथ जल गया लेकिन आग बुझने की बजाए जब तेजी से भड़की तो सुझबुझ का परिचय देते हुए परिजनों ने रजाई ओढ़कर सो रहे अन्य
बहिन, भाई को उठाया और घर के बाहर दौड़ लगा दी, पलक झपकते परिजन घर से बाहर निकले और पीछे से तेज आवाज के साथ आग से पूरी तरह घिरा सिलेंडर फट गया। जिससे परिजन अनहोनी से बच गए। घटना की जानकारी के बाद देरी से मौके पर आई दमकल की लेजम फटी थी जिससे आग बुझाने में देरी हुई। घटना कितनी बड़ी थी इसकी गवाही नीचे गिरी छत के पत्थर दे रहे हैं। 
लोगों ने बताया की शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलत सिंह होटल के सामने शनिवार की सुबह सिलेंडर फटने से एक हादसा हो गया। हादसे में मकान के परखच्चे उड़ गए व मकान में रखा हुआ सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। सूचना परिजनों ने फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर देर से पहुंची दमकल की लेजम फटी थी फिर भी टीम ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। हालाकि जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची तब तक मकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की सुबह 6 बजे दौलत सिंह के होटल के सामने रहने वाले दिलीप धानुक के मकान में किरायदार के यहां घटी। बताया जा रहा हैं की हादसे की वजह लीकेज सिलेंडर था।जिसने आग पकड़ी और फिर उसके फटने की आवाज से पूरे इलाके के लोग दंग रह गए। उस इलाके में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। परिजनों ने बताया की जो सिलेंडर फटा है वह पहले से ही लीकेज था। कल शाम को ही उस सिलेंडर देकर गया उसको भी जानकारी थी कि सिलेंडर में लीकेज है। लेकिन उसने यह कहकर टाल दिया कि वह कल आकर सिलेंडर को चेंज कर जाएगा। नतीजे में आज बड़ा हादसा हो गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129