Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका खास खबर: आज शिवपुरी को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने वाले सिंधिया परिवार के मुखिया द ग्रेट सिंधिया का ही नहीं बल्कि शिवपुरी का भी है आज जन्मदिन, आइए देखें कैसा रहेगा साल 2023

रविवार, 1 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
आज है शिवपुरी का जन्म दिन  01-01-2023 रविवार
*19 जनवरी 1920 को जन्मी शिवपुरी हुई 102 साल की, लगा 103 वा साल
*कभी “ शियापुरी” कभी “सीपरी” कभी शिवपुरी तो कभी कुछ और…..!
जैसे-जैसे समय बदलता रहा वैसे- वैसे शिव की पावन नगरी शिवपुरी का नाम समय-समय पर परिवर्तित होता रहा। यदि मुगलों के समय में “सियापुरी” रहा तो किसी अन्य युग में “सीपरी” हो गया, लेकिन सिंधिया राजवंश ने वर्ष 5 अक्टूबर 1919 को जारी किये एक गजट नोटिफिकेशन के द्वारा यकुम जनवरी अर्थात 1 जनवरी 1920 से इस प्यारी सी नगरी का नाम” शिवपुरी“ घोषित किया था, तब से आज तक यह खूबसूरत नगरी 102 साल की हो गई है। कुछ वर्षों पूर्व मिले गजट नोटिफिकेशन के दस्तावेजों के आधार पर इसकी खोज की गई तो शिवपुरी का आज जन्मदिन हैं। आज यह खूबसूरत नगरी अपने नाम के आधार पर 102 वसंत देख चुकी है। समय दर समय कभी इस नगरी का उत्थान हुआ तो कभी विनाश के कगार पर भी रही किंतु यह बात भी सच है कि विकास से पहले विनाश भी एक अनवरत प्रक्रिया रही है सो अब फिर यह नगरी उन्माद की ओर अग्रसर है। इतना ही नहीं आज एक तरफ शिवपुरी का जन्मदिन हैं तो इसे ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाने वाले सिंधिया राजवंश के मुखिया केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी आज जन्मदिन हैं। 
आइए विस्तार से जानते हैं शिवपुरी को
डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषचार्या श्री मंशापूर्ण पुजारी के अनुसार शिवपुरी का जन्म 1919 मे जारी नोटिफिकेसन के अनुसार 01 जनवरी 1920 को सीपरी का पुराना नाम बदलकर नया नाम शिवपुरी रखा गया। जो बाद में स्थायी रूप से शिवपुरी हो गया।
नया साल, नई खुशियां, नए सपने, नए अरमान और नए संकल्प लेकर आता है। कैसा रहेगा वर्ष 2023 शिवपुरी के विकास के लिए , यह देखने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहते हैं। शिवपुरी की जन्म कुंडली में उच्च का गुरु है ओर सूर्य की दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से सिंधिया राजवंश की कृपा हमेशा शिवपुरी पर होने से यह शहर देश विदेशों तक अपने नाम की ख्याति प्राप्त किये हुए है। एकादश भाव में उच्च का गुरु के प्रभाव शिवपुरी में धर्म छेत्र के विस्तार से ही शहर का विकास होगा। शिवपुरी को धर्म की पुरी भी कह सकते हैं। एकादश गुरु के प्रभाव से सज्जनों और श्रेष्ठ व्यक्तियों की संगति करने वाले व्यक्ति हैं। मेदिनी ज्योतिष अनुसार कुण्डली में दशम भाव राजा का होता है ओर चतुर्थ भाव प्रजा या जनता का एकादश भाव राज परिवार के मुखिया का माना गया है। गुरु इस भाव में उच्च का होने से शिवपुरी के लिए सबसे बड़ी सौभाग्य की बात यह है कि यह शहर राजाओं की कृपा से ओर राज परिवार से जुड़ा होने से नवीन योजनाएं लाकर प्रजा को दी जाती रही हैं। प्रजा या जनता के हित में कार्य पूर्ण मेहनत और ईमानदारी के साथ , धर्मोचित कर्म किये जाते हैं। शिवपुरी के विकास के लिये राज्य से लेकर केंद्र तक सत्य के लिए लड़ाई लड़ना ओर विकास के लिए सदैव तैयार रहना सिंधिया परिवार के लिए अहम रहा हैं। शिवपुरी की विधायिक श्रीमंत यशोधरा राजे जी की सुचारू ओर व्यवस्थित नीतियों, अनुभव एवं छ्मताओ  से शहर की प्रगति होना यह उच्च गुरु और दशम सूर्य का शुभ परिणाम माना गया है। पराकर्म भाव के राहू शुक्र — बुध के साथ होने से यहा धर्म  छेत्र के कार्यो से लाभ होगा। शुक्र बुध के प्रभाव से पर्यटक छेत्र से शिवपुरी का नाम देश विदेश में विख्यात होगा। शुक्र कला कारक है और बुध के प्रभाव से हरियाली और प्राकर्तिक सौंदर्य , विस्तार को बढावा देगा | धर्म नगरी भी कही जा सकती है | शिवपुरी की कुंडली में चतुर्थ भाव में सूर्य के प्रभाव से राजाओ का वर्चस्व रहेगा ओर राजाओ द्वारा ही विकास की धारा भी शिवपुरी पर सदैव बनी रहेगी | *पं.डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषचार्या के अनुसार शिवपुरी को राजा या सरकार के द्वारा विशेष नाम, सम्मान और लाभ मिलेगा। श्रीमान और राज कुलीन लोगों से शहर की उन्नति होगी। राजा द्वारा शहर की आशाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने मे आपकी सहायता करेंगे। चापलूसों के कारण विकास के मार्ग अवरुद्ध होंगे लेकिन अच्छे गुणी लोगो की सलाह कार्य उत्तम और फायदेमंद रहेगी राजा द्वारा किए गए उत्तम कार्यों से समाज मे उनका नाम होगा और श्रेष्ठता भी बढेगी। अर्थलाभ और धन की प्राप्ति होगी। शिवपुरी एक धर्म छेत्र  से पूर्ण एक आध्यात्मिक  शहर हैं। यहां आद्यात्मिक स्तर का लाभ जल्दी मिलेगा । 2023  से  आमदनी के कई श्रोत बनेंगे | जनता कारक चतुर्थ भाव का स्वामी चन्द्र केतु के साथ होने से जनता का मन पल पल बदलता रहेगा | शिवपुरी की कुंडली में लग गत मंगल के प्रभाव से शहर के आकर्षण में कुछ कमी आ जाती है । पराक्रम की बृद्धि होती है, मगर भौतिक सुखों का अभाव बना रहता| बुध राहु का प्रभाव व्यवसाय के छेत्र में भी कठिनाइयां आती हैं शहर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्षों का मुकाबला करता हुआ बढ़ता है ।
शिवपुरी  की कुंडली में वर्तमान मे  चल रही है  बुध की महादशा ( शहर की दशा ओर दिशा परिवर्तित होंगी )
शिवपुरी कुंडली मे कन्या  लगन का मालिक बुध महत्पूर्ण ग्रह की महादशा समाजिक , आर्थिक और प्रजा सुख इत्यादि घटनाओं की ओर संकेत देता है । कन्या लग्न ओर मंगल का लग्न गत प्रभाव प्रजा को दुखी बनाता है । रोजगार  की समस्या , स्वास्थ्य सुविधा की कमी, चोरी, जमीनी विवाद, अग्निकांड , गैर कानूनी धंधे उपरोक्त समस्याओं से ग्रसित रही । 
 अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2023 का मूलांक 5 है इस अंक पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। यानी अंक 5 बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अंक 5 वाले व्यक्ति लोगों से सरलता से मित्रता कर लेते हैं। साथ ही वह एक साथ कई कार्य कर सकते हैं। साल 2023 का अंक 7 और मूलांक 5 संभव है यानी इन दोनों अंकों में न तो मित्रता है और न ही शत्रु हैं। इसीलिए साल 2023 मूलांक 5 वालों के लिए शानदार साबित होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। धन के मामलों के लिए भी ये साल अनुकूल है, शिवपुरी की मेष राशि के लिए मंगल उनके स्वामी होते हैं, वही गुरु और शनि योगकारक ग्रह माने गए हैं। साल की शुरुआत में शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में आकर अपने लाभ स्थान से गोचर करेंगे। साल के मध्य में देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में गोचर कर आपके लग्न में ही होंगे और साल के उत्तरार्ध में राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में 30 अक्टूबर 2023  को प्रवेश करेंगे। मेष राशि के अनुसार  शिवपुरी  के लिए यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। ग्रहों की चाल इस बात का संकेत कर रहे हैं कि इस बार  कुछ अच्छे अवसर मिलने वाले हैं और अगर आप उन अवसर का फायदा उठाते हैं तो आपको ऊंचाइया छूने से कोई नहीं रोक पाएगा। 
जनवरी 2023  में लग्न में राहु, सूर्य भाग्य और शनि दशम में होंगे। साल की शुरुआत में ही आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। इसके अलावा शासन  द्वारा की गई योजनाए  सफल होगी। शिवपुरी पर भगवान शिव की अप्रत्यक्ष  कृपा होने से सफलता ओर श्रेष्ठ जनो का सम्मान होगा। राहु लग्न में होने से उच्च अधिकारी वर्ग को थोड़ा दिशाहीन करने का भी काम करेगा इसलिए उत्तम जनों की सलाह पर सोच समझकर काम करना होगा। 17 जनवरी 2023 के बाद जब शनि लाभ स्थान में प्रवेश करेंगे  तो राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। नेताओ को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
फरवरी 2023  माह में मंगल और शुक्र की चाल अनुकूल होगी।
वाणी भाव में मंगल और लाभ में शुक्र भौतिक सुख सुविधाओ को देने वाले रहेंगे । रचनात्मक ओर सजावट सुंदरता की ओर  विशेष कारी सम्पन्न होंगे |  युवा वर्ग के प्रेम प्रसंग ज्यादा देखने को मिलेंगे इस महीना मे  कवि , लेखन,कला से जुड़े लोगों के लिए भी बढ़िया होगा। जो महिलाए फैशन और ग्लैमर के फील्ड में काम कर रही है उन्हें इस समय फायदा होगा। इस समय जो स्त्री जातक अपना काम शुरू करना चाह रही है उनको सरकार से मदद मिलेगी।
 मार्च 2023  के महीने में मंगल देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे
 तो शहर में कई  बड़े बदलाव आएंगे। मंगल का गोचर पराक्रम भाव में आने से राजनीतिक का सहयोग व नए काम की शुरुआत होगी। कारोबारी सिलसिले में सफलता लाभ होंगे इस समय गुरु की दृष्टि भी चौथे भाव पर आएगी जिससे शहर मे किसी  बड़े धार्मिक या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जमीनी मामलों में बड़ा कार्य फेरबदल होगा । 
अप्रैल 2023 के अंत मे देव गुरु बृहस्पति लग्न से ही गोचर करेंगे 
जिसके प्रभाव से शहर के  व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार का निखार आएगा। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा होगा। इस समय सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे जातक सफल होंगे। । इस गुरु के प्रभाव से शहर मे उन्नति ओर रोजगार वृद्धि संभव है। राजा के माध्यम से आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है।
मई-जून 2023 मे शुक्र और मंगल के प्रभाव के कारण बड़ी संपति पर नवीन निर्माण काम  शुरू हो जाएगा
 इस समय आर्थिक स्थिति को देखकर चलना होगा। लग्न का राहु और लाभ भाव में बैठे शनि की पंचम पर दृष्टि  राजकार्य मे थोड़ी अड़ियल रवैये को जन्म दे सकती है। लग्न में उच्च के सूर्य का गोचर राहु से युति कर ग्रहण दोष का निर्माण करेगा जिससे सरकारी काम से जुड़े लोंगो को कठिनाई आ सकती है। इस समय आपके अहंकार में वृद्धि हो सकती है। मंगल को युद्ध का देवता माना गया है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों ही इस बार मंगलवार को हुए हैं जिसके कारण ज्योतिष अनुमान है कि यह आने वाले समय में विभिन्न देशों के बीच भूमि विवाद को जन्म दे सकता है। भारत की भी अपने पड़ौसी देशों के साथ सीमा विवाद के चलते सशस्त्र झड़प हो सकती है। देश पड़ौसी देशों के साथ किसी छिटपुट युद्ध में भी उलझ सकता है। अखबारों में भी आए दिन भूमि विवाद के चलते हिसंक घटनाओं की खबरें पढ़ने को मिलेंगी। जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह प्रबल है, उन्हें 2023 मे संभाल कर काम करना होगा |
जुलाई अगस्त 2023 के बाद सूर्य बुध और अनुकूल बृहस्पति के कारण कोई  महत्वपूर्ण कार्यो का संपादन होगा
 कोई बड़े कार्य का शुभारंभ होगा । व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा। 
सितंबर और अक्टूबर 2023  में शिवपुरी के  भविष्य को लेकर बड़ी रूपरेखा तैयार होगी।
राहु का गोचर आपके लग्न से हटकर 12वें भाव में आ जाएगा और आप गुरु चांडाल योग से भी मुक्त हो जाएंगे। बृहस्पति की दृष्टि वित्त से जुड़े मामलों में आपको सफल करेगी। नवीन कार्यो मे ऊर्जा प्रदान करेगी | 
नवंबर-दिसंबर 2023 मे राहु का गोचर केंद्र से लाभ और साल के अंत में सुख प्रदान करेगा।
 इस समय शिवपुरी से  नौकरी में विध्यार्थी  बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल होंगे। एकादश भाव के शनि,लग्न के गुरु और शुक्र के प्रभाव से एक अलग आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रभाव  बदेगा । शहर मे  शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए साल का उत्तरार्ध थोड़ा कठिन बना रह सकता है। स्वाथ्य ओर बीमारी रोग  को लेकर साल के शुरूआत के 4 महीने सजग रहें। गुरु के लग्न में आने से भाग्य में वृद्धि और सेहत में सुधार होगा। कुल मिलाकर शिवपुरी मे उन्नति के अवसर मिलेंगे ओर विकास उत्तरोत्तर व्रद्धि होगी |
पर्यटन ओर वन के छेत्र में अब होगा विकास
शिबपुरी  की कुंडली में बुध की महादशा लगने से शहर के विकास के लिए विशेष अवसर प्राप्त होंगे,   उपरोक्त आंकलन ग्रहो की स्थिति अनुसार एक प्रयास है शिवपुरी की कुंडली में बुध ग्रह लग्न और कर्म स्थान का स्वामी है ,उसी के साथ पराक्रम भाव में होने से अब शिबपुरी की दशा बदलने जा रही है  बुध की महादशा में शहर में शिक्षा ,वकालात, पर्यटक ,नेशनल पार्क  शेयर ब्रोकर, बैंकिंग क्षेत्र में यहां से जुड़े लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होगा । *2019 से 2036 तक बुध की  महादशा   17 वर्ष  व्यापारिक और कला के क्षेत्र में शहर में विशेष अवसर प्राप्त होंगे* , स्वनिर्मित कला के क्षेत्र में भी जनता को लाभ योग बनेंगे , स्वर्ण एवं धातु के  व्यापार में भी लाभ होगा ।  समाज से जुड़े विशेष व्यक्तित्व को सम्मान भी प्राप्त होगा । बुध की महादशा में शिक्षा के स्तर में पूर्ण सुधार होकर नवीन योजनाएं बनेंगी । इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग में भी परिवर्तन और उन्नति के अवसर देखने को मिलेंगे । बुध  वाणिज्य का कारक होने से शासन को राजस्व से धन लाभ प्राप्त होगा । उत्पादन के छेत्र में नए अवसर, धर्म कार्यो में वृद्धि, लोक कल्याण और जन कल्याण से जुड़े कार्य होंगे, । औषधियों , जड़ी बूटी इत्यदि का संग्रह ओर उनका सदुपयोग किया जाएगा, संचार की सुविधा बढ़ेगी । प्राचीन सिद्ध स्थानों का पुनर्निर्माण होगा। शुक्र का तृतीय भाव मे होने से  सौन्दर्यकरण में  विकास , रेलवे छेत्र में नए निर्माण के साथ सुख सुविधा का  विस्तार होगा, लेखन और प्रकाशन इत्यदि में भी सुधार और  विस्तार रहेगा ।।
 शिवपुरी की कुंडली में 2023 में ग्रह दशा ओर अंतर्दशा प्रभाव
डॉ विकासदीप ज्योतिष के अनुसार शिवपुरी की कुंडली मे 25-02-2022 से 25-02-02-23 तक बुध मे केतू की अंतर्दशा चल रही है | जो अभी भी कार्यो मे अड़ंगे , नगरपालिका मे विवाद , उलझन ओर कार्यो मे रुकावट पैदा करने वाली दशा है | केतू प्रशासको मे भी मतभेद पैदा करता है | बड़े कार्यो की सफलता में रुकावट देगा ।
 *शिवपुरी की कुंडली मे 25-02-2023 से 23-12-2025  तक बुध मे शुक्र  की अंतर्दशा आ रही है* इस वर्ष नवीन संवत्सर का राजा बुध ओर मंत्री शुक्र होने से यह योग शिवपुरी के विकास के लिए उत्तम श्रेष्ठ सिद्ध होगा | जब संवत्सर का राजा बुध होता है तो किसान खुश ओर खेती उत्तम पैदा होती है | प्रथ्वी जल मग्न होती है | मंत्री शुक्र होने से अधिक वर्षा से पानी जमाव होने से रोग फैलने की अधिक संभावना रहेगी | कीट इत्यादि फसल का नाश भी करते है | अनाज का संग्रहण करने वालो को घाटा उठाकर सस्ते मे माल को बेचना पड़ता है | प्रजा को अच्छा खाद्यान उच्च दामो पर खरेदना पड़ता है |  कुंडली मे शुक्र भाग्य का स्वामी है इसी दशकाल मे शिवपुरी का भाग्य उदय ओर परिवर्तन होगा | *शिवपुरी के विकास के लिए ये 2023 से 2025 तक का समय एक विकास की नयी दिशा तय करेगा* | एक नए रूप मे शिवपुरी देखने को मिलेगा जिसमे भौतिक संसाधन युक्त ओर एक आकर्षक व्यक्तित्व भी देखने को मिलेगा | नवीन व्यापार ओर पर्यटन के छेत्र मे विस्तार होगा | जमीन के छेत्र से पैसा कमाने का योग बनेगा | स्त्री वर्ग को विशेष सम्मान ओर राजनीति मे भी परिवर्तन देखने को मिलेगा | शुक्र से जुड़े क्षेत्रों में आएगी तेजी शुक्र ग्रह के कारण जैसे ज्वैलरी, भोग विलास, मनोरंजन, लाइफस्टाइल आदि सेक्टरों में अचानक से तेजी और गिरावट का दौर आ सकता है जिसके कारण इन क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के लिए कई समस्याएं खड़ी हो सकती है। इस सेक्टर से जुड़े लोगों को धैर्य रखते हुए आगे बढ़ना होगा ताकि वे किसी तरह की समस्या में न पड़ें।
13-08-2023 से *04-10 -2023 बुध में शुक्र  में सूर्य प्रत्यान्तर:-- इस दशा काल मे राजा के द्वारा शहर को नयी सौगात मिलेगी* | भूमि सुधार, उत्खनन ओर क्रशि के छेत्र मे विस्तार के योग बनेंगे | विपक्षी  दल सत्ता मे हावी रहेगा | चुनाव मे सत्ता पक्ष को हानी उठानी पड़ सकती है }इस समय काल मे  कोई बड़ा महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा जो यादगार रहेगा इच्छा अनुसार सफलता के कार्य बड़े-बड़े निर्माण जो शक्ति पूर्ण संपूर्ण होंगे । शिबपुरी कुण्डली में मंगल का लग्न का प्रभाव प्रशासन शक्ति पूर्ण ,  सजग एवं सक्रिय रहेगा । जमीन-  संपत्ति के बड़े बड़े मुद्दे सामने आएंगे, जनता के  क्रोध  के कारण अनावश्यक वाद-विवाद सामने आएंगे
 04-10-2023 से 29-12-2023 तक शुक्र मे बुध मे चन्द्र दशा :-- शिवपुरी की कुण्डली की सबसे खराब ग्रह अगर देखे तो अष्टम भाव के चंद्रमा के होने से रही है इस ग्रह के दुष्प्रभाव के रूप मे यहा रोग से म्रत्युदर अधिक रहती है |इस समय काल मे सबसे अधिक म्रत्यु कारण बनेंगे | मरने वालो मे गर्भ वती महिला ओर बच्चे अधिक रहते है | चन्द्र के नकारात्मक प्रभाव मे अव्यवस्थाओ के कारण, भागदौड़ी ओर गंदगी , दूषित पानी मुख्य रूप से जिम्मेदार है | अगर उपरोक्त छेत्र मे गौर किया जाये तो इस दोष से भी बचा जा सकता है | 
2023 मे बुध  का अंक प्रभावी होने से डॉ विकासदीप शर्मा मंशापूर्ण ज्योतिष के अनुसार किसी विशेष  जाति या  व्यक्तित्व को राजनीति मे शहर का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा  जिसमे बड़े सामाजिक लोगों की  महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।  मंगल ग्रह को  खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभप्रद माना गया है शिवपुरी के लिए इस समय काल में खेल , स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी । इसी के साथ शिवपुरी के लिए भूमि,  अग्नि मशीनरी , मेडिकल ,पत्थर एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभ योग बनेगा । मार्च 2023  मंगल राहू  प्रत्यांतर दशाओ  में रोग से  मृत्यु की दर की संख्या बढ़ सकती है  अभी महामारी का प्रकोप ओर भी  बढ़ेगा । प्रॉपर्टी से संबंधित बड़े विवादित मामले भी उजागर होंगे । मंगल को वैवाहिक कारक होने से दाम्पत्य झगड़े तलाक इत्यादि केस में भी वृद्धि रहेगी हिंसा लूटपाट चोरी इत्यादि के संकेत भी मिलते हैं
शिवपुरी की कुण्डली में उच्च गुरु:-- प्रायः प्रजा हित में कार्य होंगे, वाणिज्य  व्यापार, कृषि के छेत्र में सुधार, मंडी उत्पादन छेत्र में लाभ होगा, न्याय पालिका  शिक्षा की नीतियो में बदलाव, ओर धर्म कानून सख्त होकर अपनी कार्यवाही करेगा ।गौचर मे गुरु षष्ठ भाव मे जब रहता है प्रजा के कष्ट दूर होते है ओर रोगो का नाश होता है |श्रमिकों को काम काज मिलता है
पिछले वर्ष के राशि फल मे उपरोक्त  भविष्यफल का आकलन किया गया था जिसमे 29 09 2020 से राहु केतु का परिवर्तन 11 माह में  शहर को मिलेगी पानी समस्या से निजात  {नवम भाव धार्मिक कार्य, न्यास, जल परिवहन का है । शिवपुरी कुण्डली में नवम भाव मे केतु के होने से पानी की समस्या बनी रहती है । न्याय पालिका का अड़ियल ओर जिद्दीपन स्वभाव इस योजना में प्रजा को संकट और समस्या देता है ।सरकारी उपक्रम उपभोक्ता की अनदेखी करते है । बुध शुक के प्रभाव से पर्यटन के छेत्र मे शिवपुरी को मिलेगा बड़ा अवसर ओर देश विदेशो मे नाम से जाना जाएगा | 
वर्ष 2023 में प्रवेश करते समय पूरे विश्व में आर्थिक मंदी के आसार और कोरोना की नई लहर को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि महाराज 30 साल बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु-केतु जिन्हें छाया ग्रह कहा जाता है, 2023 के नवंबर में मेष राशि से मीन राशि मे जाएंगे। गुरु अप्रैल में मेष राशि में आएंगे। ऐसे में अब हम संक्षिप्त में भारत सहित चीन और अमेरिका की कुंडली पर नजर डालते हैं तो इस तरह की भविष्यवाणी निकलकर आती है।
साल 2023 में भारत की कुंडली में लग्न से 10वें और चंद्रमा से 8वें भाव में शनि गोचर करेंगे। बृहस्पति और राहु क्रमशः लग्न और चंद्रमा से 11वें और 9वें भाव में संबंध बनाएंगे। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों पर आयकर का दबाव बढ़ेगा। कॉरपोरेट गवर्नेंस एक मुद्दा रहेगा और कोई बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। मेटल, मैन्युफैक्चरिंग और कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। वाहन और गैजेट्स के कारोबार में तेजी रहेगी। आध्यात्मिक और पुराने पारंपरिक ज्ञान को 2023 में अधिक आकर्षण मिलेगा। लोग ज्यादा फिलॉसॉफिकल होंगे। केंद्र सरकार को सरकारी कंपनियों में हिस्सा बेचना पड़ सकता है। शेयर बाजार एक स्तर पर देखने को मिलेगा, सोने की खरीदारी अधिक होगी, मनोरंजन, कपड़ा उद्योग में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कुछ बड़ा फैसला ले सकती है। इस क्षेत्र में सरकारी निवेश बढ़ेगा। खिलाड़ी भी सरकार के इस कदम में सहयोग बनेंगे।
2023 मे सम्पूर्ण विश्व  मे मंगल और शुक्र ग्रह से जुड़ी राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव 
इस वर्ष सबसे ज्यादा ग्रहणों का प्रभाव मंगल और शुक्र ग्रह से जुड़ी राशियों पर पड़ेगा। मंगल की राशि मेष ब्रश्चिक  और शुक्र की राशि व्रषभ  तुला के जातकों को आने वाले समय में सबसे ज्यादा  उठापटक का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें संभल कर रहना चाहिए और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए उन्हें अभी से मानसिक रूप से तैयार हो जाना चाहिए। धर्म पूजा करते रहने से लाभ भी होगा |
निवेदन  :-- उपरोक्त भविष्यफल , कथन , शास्त्र अनुसार  फलित ग्रहो की गौचर गणनाओ के आधार पर की जाती है | किसी भी प्रकार की व्यक्ति विशेष का विवरण नही किया जाता है | ज्योतिष केवल एक ग्रहो की चाल के अनुसार उनके स्वभाव के अनुसार आंकलन है | जिसको हम कभी भविष्यवाणी नाम नही देते है हमारा प्रयास मेदिनी ज्योतिष अनुसार जैसे भारत की कुण्डली पर विधवान वर्ग अपना फलित आंकलन निकालते है उसी तरह हमने भी 2008 से निरंतर शिवपुरी की जन्म कुण्डली ओर उसके  नाम को आधार मानकर कुंडली बनाकर विश्लेषण करते है ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129