Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: स्थान बदला, गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष होने वाला भारत पर्व कार्यक्रम इस बार उत्कृष्ट विद्यालय कोतवाली रोड पर 26 की शाम

बुधवार, 25 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  गणतंत्र दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन इस बार मानस भवन के स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतवाली रोड शिवपुरी में साय 6 बजे से किया जा रहा है। बता दें की भारत गणराज्य के 74वें गणतंत्र दिवस पर स्वराज संस्थान भोपाल एवं जिला प्रशासन शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री यू.एस. मरावी. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति भारत पर्व का आयोजन इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय कोतवाली के पास शिवपुरी में शाम 06 बजे से किया जावेगा। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों का कार्यक्रम भोपाल के सुप्रसिद्ध कलाकार श्री संदीप शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा, साथ ही अशोकनगर जिले के श्री विशाल केवट एवं उनके साथियों द्वारा ढिमरयाई एवं कांगडा लोकनृत्य का भव्य प्रदर्शन किया जावेगा। यह कार्यक्रम जनता को देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत करने के साथ- साथ देश की लोक संस्कृति से भी जोड़ेगा। कलेक्टर जिला शिवपुरी श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन में होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम में शिवपुरी के निवासियों को देशभक्ति गायन एवं अद्धभुत कला संस्कृति देखने का अवसर मिलेगा। सी.ई.ओ. श्री मरावी द्वारा इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील की गई है।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129