शिवपुरी। जिले के मनपुरा (पिछोर) की मिट्टी के लाल वीर श्री अशोक चौरसिया जी (सीआरपीएफ सूबेदार) की अंतिम यात्रा आज 29 जनवरी को ग्वालियर से चलकर सिरसौद चौराहा दोपहर 12 बजे आयेगी, यहां से बड़ी संख्या के लोग अंतिम यात्रा में शामिल होंगे फिर मनपुरा में अंतिम संस्कार होगा। बता दें की विजेन्द्र चौरसिया प्रयास एकेडमी करैरा के चाचा मनपुरा की मिट्टी के लाल वीर श्री अशोक चौरसिया जी (सीआरपीएफ सूबेदार) की अंतिम यात्रा 29/01/2023 को ग्वालियर से चलकर सिरसौद चौराहा दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। सिरसौद चौराहे से समस्त क्षेत्रवासी शामिल होगे उनके पार्थिव शरीर को ससम्मान वाहनों एवं डीजे, बैंड, तिरंगा यात्रा के साथ मनपुरा लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उनकी जन्मभूमि मनपुरा में किया जाएगा। सतीश फौजी ने सभी क्षेत्र बासियो से निवेदन किया है कि अशोक चौरसिया जी के अंतिम दर्शन के लिए अधिक से अधिक लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें
*आओ झुक कर सलाम करे उनको,*
*जिनके हिस्से मे ये मुकाम आता है।*
*खुसनसीब होता है वो खून,*
*जो देश के काम आता है।।*
बता दें की शिवपुरी जिले के पिछोर मुख्यालय से 22 किमी दूर ग्राम पंचायत मनपुरा निवासी सीआरपीएफ जवान की पुणे में हृदयघात से मौत हो गई।
महाराष्ट्र के पुणे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में सेवाएं दे रहे 45 वर्षीय सूबेदार के पद पर पदस्थ अशोक कुमार चौरसिया पुत्र स्व. पीतम लाल चौरसिया के निधन की खबर आज सुबह उनके गांव मनपुरा में आई। परिजन को मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुणे में सूबेदार अशोक कुमार चौरसिया सीआरपीएफ बटालियन 242 में सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में सीने में तेज दर्द हुआ। तबियत बिगड़ने पर तत्काल कार्यालय को खबर भेजी गई, जहां से उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से जवान को दूसरे अस्पताल रेफर करके ले जाया जा रहा था, तभी उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। परिजनों को पुणे के सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया किसूबेदार अशोक चौरसिया के पार्थिव देह को फ्लाइट से मुंबई और ग्वालियर से रविवार की दोपहर तक ग्रामपंचायत मनपुरा लाया जाएगा। जहां अंतिम विदाई दी. जाएगी। सूबेदार अशोक चौरसिया सीआरपीएफ में सैनिक पद पर भर्ती हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें