Responsive Ad Slot

Latest

latest

6 जनवरी को संयुक्त मोर्चा जिलाधीश को सौपेगा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

रविवार, 1 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एकजुट हुए कर्मचारी संघ
शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी  संयुक्त मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के आव्हान पर अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा 6 जनवरी को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपेंगे। इस तारतम्य में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की अत्यावश्यक बैठक होटल बनस्थली में संपन्न हुई।संयुक्तमोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी महावीर मुदगल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगों की पूर्ति हेतु समय-समय पर ध्यानाकर्षण कराया गया। किंतु मांगों के निराकरण के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया। आगे की जानकारी में संयुक्त मोर्चा के कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया दुर्गा प्रसाद ग्वाल एवं प्रकाश पांडे ने बताया कि शासकीय सेवकों की मांगों का निराकरण ना होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल व्याप्त है। बैठक में विभिन्न संगठनों की अधिकारी कर्मचारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।यह है प्रमुख मांग
मध्यप्रदेश में एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन योजना पुन:लागू किया जाए, प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति अति शीघ्र प्रारंभ की जाए, सभी विभागों के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे, नए शिक्षा संवर्ग( राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश जारी कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जाए, लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे, प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरिया राशि का तत्काल भुगतान किया जाए, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण सहित अन्य मांगे शामिल है।
बैठक में प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा, संयोजक दुर्गा प्रसाद ग्वाल, राजपत्रित संघ के प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष अरविंद सरैया, महावीर मुदगल, स्वास्थ्य विभाग के मनोज भार्गव, महेश शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के नागेंद्र रघुवंशी, लघुवेतन संघ के धीरज सिंह, महेश रजक, संजय पाराशर, अनिल शर्मा, भरत सिंह तोमर, राजू शर्मा पिपरघार, महेंद्र कुमार शर्मा, शिक्षक कांग्रेस के कल्याण सिंह वर्मा, इंजीनियर संघ के हरिबल्लभ वर्मा, पटवारी संघ के गोपाल प्रधान, गोविंद श्रीवास्तव, राज्य शिक्षक संघ के स्नेह सिंह रघुवंशी, पशु चिकित्सा संघ के अंजना गौर आदि ने अधिकारी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में ज्ञापन में शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129