Responsive Ad Slot

Latest

latest

कथा व्यास कल्याण चन्द्र जी महाराज हुए सम्मानित

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने किया कथा व्यास कल्याण चन्द्र जी महाराज का सम्मान 
भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, सैंकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन कर रहे है कथा का रसपान
शिवपुरी। नगर में बायपास पर आयोजित हो रही भागवत कथा का वाचन पं. कल्याण चन्द्र जी महाराज के मुखारविंद द्वारा किया जा रहा है। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। सनातन धर्म का प्रचार कर रहे भागवत कथा व्यास पं. श्री कल्याण जी महाराज का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा ब्राह्मण गौरव के रूप में सम्मान किया गया है। 
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राज कुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से वताया कि होटल पीएस के पास मुख्य यजमान चतुरसिंह सेंगर द्वारा भागवत कथा आयोजित की जा रही है। जिसमें कथा व्यास पं. कल्याण चन्द्र जी महाराज के श्रीमुख से कथा का वाचन किया जा रहा है। गत दिवस भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ श्रद्धालुओं द्वारा मनाया गया। प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालू इस भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति को बचाये रखने व सनातन धर्म का प्रचार करने की परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे कथा व्यास आचार्य श्री कल्याण चन्द्र जी महाराज का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा ब्राह्मण गौरव के रूप में शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर व पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। मंच का संचालन महावीर मुद्गल द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, सन्तोष शर्मा, सचिव महेन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष हरगोविन्द शर्मा, महासचिव राजकुमार सड़ैया, कैदार जैमिनी, रामगोपाल शर्मा, महेश तिवारी, जगदीश पारासर, देवेन्द्र शर्मा मड़वासा एवं कथा का रसपान कर रहे सैंकड़ों श्रद्धालु  प्रमुख रूप से उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129