शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार कैबिनेट मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने 26 जनवरी को शिवपुरी मेंआयोजित गणतंत्र
दिवस के मुख्य समारोह में भाग लिया।गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकरध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात परेड का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद व केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े।इसके बाद मार्च पास्ट का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह,एसएसपी राजेश सिंह चंदेल मोजूद रहे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन की झाकियों नेसभी का मन मोह लिया।स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। समारोह में उत्कृष्ट परेड एवं झांकियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

निकला आकर्षक मार्चपास्ट
संयुक्त परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, 18वीं एसएएफ बटालियन, एनसीसीमहिला एवं पुरूष, शौर्य दल, स्काउट ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के पश्चात सभी टुकड़ियों के परेड कमांडर्स से मुख्य अतिथि ने परिचय प्राप्त किया। इस मार्च पास्ट में सशस्त्र बल में एसएएफ सशस्त्र बल को प्रथम, मध्य प्रदेश पुलिस पुरुष को द्वितीय और मध्य प्रदेश पुलिस महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में निशस्त्र बल में प्रथम स्थान वन विभाग और द्वितीय स्थान एनसीसी बालक एवं तृतीय स्थान एनसीसी बालिका को मिला। जूनियर वर्ग में स्काउट गाइड जूनियर को प्रथम, एनसीसी जूनियर को द्वितीय, शौर्य दल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
रंगारंग एवं देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में स्कूली बच्चों द्वारा मौजूद दर्शकों को देशभक्ति के जज्बे एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय क्रमांक-1 की टीम को प्रथम पुरस्कार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 को द्वितीय पुरस्कार एवं शासकीय स्कूल फिजिकल कॉलोनी शिवपुरी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को शील्ड प्रदान की गयी।
मनमोहक झाँकियाँ भी निकलीं।
समारोह में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित विभिन्न विभागों द्वारा चलित झांकियां निकाली गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार आजीविका मिशन की झांकी को मिला। द्वितीय पुरस्कार नगर पालिका शिवपुरी और तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत और कृषि उद्यानिकी की झांकी को संयुक्त रूप से मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए प्रमाण-पत्र
विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा सफाई कर्मी श्रीमती बबीता तो 40 हज़ार रुपये पुरुस्कार के रूप में दिये।
बच्चों के साथ किया विशेष भोज

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें