शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल शिवपुरी द्वारा खेलेगा मध्यप्रदेश अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से शिवपुरी मण्डल प्रभारी जिला मंत्री विवेक उपाध्याय मौजूद रहे |
शिवपुरी मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जी के आवाहन पर व जिलाध्यक्ष नवनीत सेन जी के निर्देशानुसार खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान के तहत युवाओं की प्रतिभा को निखारने हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है| खेलों के माध्यम से युवाओं को व्यक्तित्व निर्माण मे मदद मिलती है व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है| इसी क्रम में आज क्रिकेट,साइकिलिंग व हाथ कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | इस दौरान मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री विवेक उपाध्याय, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष अनुज शर्मा, जय शर्मा, जयंत मिश्रा,अभिषेक सिंह चौहान, राहुल खटीक,भव्यांश श्रीवास्तव,संतोष धाकड़,अरविंद जाटव, सुमित शर्मा आदि कार्यकर्ता व खिलाडी़ उपस्थित रहे|

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें