शिवपुरी। प्रथम प्रयास में ही क्लैट की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर कु. सौम्या चौबे ने अपने शहर के साथ साथ ब्राह्मण समाज का भी मान बढ़ाया है। क्लैट में चयनित होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारियों द्वारा उनके निज निवास पर पहुॅचकर स्वजनों की उपस्थिती में सम्मान किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं यशवंत भार्गव द्वारा संयुक्त रूप से वताया कि प्रथम प्रयास में ही कु. सौम्या द्वारा क्लैट में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ ब्राह्मण समाज का भी मान बढ़ाया है। जिस पर समूचे ब्राह्मण समाज की ओर से अखिल भारतीय बाह्मण महासभा सनातन के पदाधिकारी गत दिवस उनके निज निवास पहुॅचे जहाॅ उन्होने स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंटकर कु. सौम्या को सम्मानित किया। कु. सौम्या चैबे संजय चैबे की पुत्री हैं जो पुरानी शिवपुरी में निवासरत हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, देवेन्द्र शर्मा मडवासा, पूर्व कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, देवेन्द्र गौड़ वार्ड अध्यक्ष, सचिव महेन्द्र गौड़़, महावीर मुदगल, राजू शर्मा पिपरघार, यशवंत भार्गव, वीरेन्द्र अवस्थी, डाॅ. सत्येन्द्र चतुर्वेदी, गोविन्द शर्मा एडवोकेट, श्याम भट्ट, शिवम शर्मा, अनुज गौड़, दिनेश गौड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें