Shivpuri शिवपुरी। खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की निकटस्थ और कन्या महाविद्यालय जनभागीदारी की अध्यक्ष डॉ रश्मि गुप्ता खेलो इंडिया यूथ गेम्स की गांव गांव अलख जगाने निकल पड़ी हैं। अपनी टीम के साथ डॉक्टर गुप्ता 25 जनवरी को शिवपुरी के कन्या महाविद्यालय में खेलों के माध्यम से खेलो इंडिया का एक बड़ा कार्यक्रम दोपहर को आयोजित करने जा रही हैं, जिसमें आप सभी आमंत्रित हैं, साथ ही उसके पहले वे शिवपुरी के गावों के युवाओं में जोश भरने का काम कर रही हैं।
ग्राम सिंह निवास के शासकीय स्कूल पहुंची
इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सिंह निवास के शासकीय स्कूल के छात्रों को खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं खेलो इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारीदी एवं खेलो इंडिया एंथम बजाकर स्टेप करवाई, खेल खिलाए। जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय प्राचार्य शरद निगम एवं खेल विभाग से कमल बाथम, रामपाल महते, आशीष गौड़, सुमन पाराशर उपस्थित रहे।
मुड़ेरी के स्कूल में किया प्रेरित
ग्राम मुड़ेरी के शासकीय स्कूल के छात्रों को श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं खेलो इंडिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एवं खेलो इंडिया एंथमबजाकर स्टेप करवाई, खेल खिलाए जिसमे मुख्य रूप से विद्यालय प्राचार्य मनोज निगम, राकेश आचार्य एवं खेल विभाग से कमल बाथम, रामपाल महते, आशीष गौड़, सुमन पाराशर उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें