Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की तरफ से करौंदी मलिन बस्ती में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को किए सैकड़ों कंबल वितरित

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने नगर में गरीबों की भीषण सर्दी में सुध लेने का काम जारी रखा हुआ हैं। कल मनियर आदिवासियों को कंबल वितरित करवाए थे तो आज करौंदी मलिन बस्ती में बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरण किए गए। 
जेसे ही श्रीमंत की टीम इलाके में पहुंची तो लोगों की भीड़ लग गई। सर्दी में कुछ लोग ठिठुरते दिखाई दिए जिनको निज सचिव राजेंद्र शिवहरे ने सबसे पहले कंबल प्रदान किए। जबकि कुछ लोगों को कप्तान सिंह ने कंबल दिए। इसके अलावा सैंकड़ों लोगों को मंडल अध्यक्ष विपुल जेमनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केपी परमार, गिर्राज शर्मा आदि ने अपने हाथों से कंबल प्रदान किए। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129