
भारतीय मजदूर संघ ने ऑटो रिक्शा चालक संघ की पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा
शिवपुरी। नगर के ऑटो चालकों की समस्याओं को लेकर ऑटो रिक्शा चालक संघ के सहयोग से भारतीय मजदूर संघ जिला शिवपुरी के वेनर तले 5 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर शिवपुरी के नाम अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी को सौपा गया। मांग की गई कि शिवपुरी में सभी ऑटो चालकों के परमिट 3 महीने की जगह 1 वर्ष के दिये जावे। नई किराया सूची जारी की जाए, नगर की सभी सड़कों को सुधारा जावे, सभी ऑटो चालकों के वेवसाइड लाइसेंस गवर्मेन्ट द्वारा निर्धारित फीस में बनाये जावें, शिवपुरी शहर में जगह जगह हो रही ऑटो चालकों से अवैध वसूली जल्द बंद की जावे यह वसूली एक दिन में प्रति ऑटो 40 से 50 रुपये नगर पालिका के नाम पर गुंडों द्वारा की जा रही है। संगठन द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी को इन सभी मांगो के निराकरण हेतु 20 जनवरी 2023 तक का समय दिया गया है। अगर इन समस्याओं का निराकरण दिए गए समय मे नही किया गया तो भारतीय मजदूर संघ के वेनर तले शिवपुरी ऑटो रिक्शा चालक संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी शिवपुरी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन से पहले माधव चॉक पर एक विशाल आम सभा हुई जिसमें श्री अजमेर सिंह यादव विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ एवं अध्यक्षता श्री शत्रुघन सिंह तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेटट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश थे। मुख्य अतिथि के उदबोधन के बाद माधव चोक से ऑटो चालकों द्वारा विशाल रैली निकाली गई जो कि कलेक्ट्रेट तक गई। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सोप कर रैली का समापन किया गया। ज्ञापन देने वालो में श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ मध्यप्रदेश, श्री अजमेर सिंह यादव विभाग प्रमुख शिवपुरी, श्री शत्रुघन सिंह तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी, , श्री प्रदीप सिंह भदौरिया अध्यक्ष ऑटो रिक्शा यूनियन शिवपुरी, श्री पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार उपाध्यक्ष ऑटो यूनियन, रामकुमार राजपूत सचिव ऑटो यूनियन नाजिम भाई द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं भारी संख्या में ऑटो चालक शामिल थे।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें