Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: दतिया के साथ ओरछा आए नितिन गडकरी बोले, मां पीतांबरा पीठ के सामने बनेगा ओवरब्रिज, सर्विस लेन भी बनेगी, ओरछा को अयोध्या से जोड़ेंगे और भोपाल को कानपुर से

सोमवार, 23 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
दतिया। देश भर में ख्यातिनाम मां पीताम्बरा पीठ के सामने ओबरब्रिज का निर्माण होगा साथ ही सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को दतिया प्रवास पर थे। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मीडिया के सामने घोषणा की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओवरब्रिज निर्माण और सर्विस रोड निर्माण को तत्काल मंजूरी देते हुए कहा की दिल्ली पहुंचकर निर्माण शुरु करवाने की कवायद तेज होगी।
बता दें कि दतिया में आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) सपरिवार पहुंचे। यहां श्री पीतांबरा मंदिर पहुंचकर मां बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वंखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। गडकरी की अगवानी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने की, इस मौके पर भाजपा के नेता मौजूद रहे।  गडकरी ने पीतांबरा मंदिर क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी। गडकरी ने पीतांबरा मंदिर के सामने लगभग 2 किलोमीटर का ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा की है। पीतांबरा देवी के उत्तर द्वार से हेलीपैड तक सुसज्जित रोड निर्माण की घोषणा की है। जो लगभग 5 किलोमीटर की है। नितिन गडकरी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने पत्र लिखकर मुझे ब्रिज और सर्विस रोड बनाने को कहा था, मैं दिल्ली जाकर इसे जल्द मंजूरी दे रहा हूं। गडकरी की इस घोषणा से न सिर्फ क्षेत्रवासी खुश है बल्कि मां पीतांबरा देवी मंदिर के व्यवस्थापक वी डी पाराशर ने कहा इससे श्रद्धालुओं की जान माल की सुरक्षा होगी और मंदिर के पास पहुंचने में भी आसानी होगी। मां पीतांबरा मंदिर की ओर से नितिन गडकरी को आभार भी व्यक्त किया गया है। बता दें मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मां पीतांबरा पीठ के पास कॉरिडोर निर्माण की घोषणा कर चुके हैं। अब मां पीतांबरा पीठ के चारों ओर ओवरब्रिज और रोडो का निर्माण होना है। 
ओरछा को अयोध्या से जोड़ेंगे और भोपाल को कानपुर से
दतिया में दर्शन के पश्चात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ओरछा में 68 सौ करोड़ की सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या राम की जन्म भूमि हैं और ओरछा में राजाराम रहते हैं। इसलिए दोनों ही शहरों को जोड़ने के लिए हाइवे बनाया जाएगा। साथ ही भोपाल से सागर होते हुए कानपुर तक हाइवे बनाया जाएगा। कहा कि आज बुंदेलखंड की धरती पर आने का, विशेषकर रामराजा के यहां आने का मौका मिला है। हम करीब 70 हजार करोड़ रुपए के काम कर रहे है। ओरछा में 6 हजार 8 सौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण हो रहा है। उसी तरह के उत्तरप्रदेश के 7 हजार करोड़ के काम थे। अबकी बार उत्तरप्रदेश के बुेदंलखंड में आकर शिलान्यास करेंगे। ओरछा से दबोह मार्ग का शिलान्यास हो रहा है। ये काम पैकेज में किया जाएगा। गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा कि वे ओरछा व पीतांबरा फूडमाल बनाए जाएं, जहां पेट्रोल, गैस, इलेक्टट्रक चार्जिग स्टेशन हों। जिससे यहां पर आने वाले लोगाें को पूरी सुविधाएं मिले। साथ ही हाइवे पर वालपेटिंग, मूर्तियों को लगाने की योजना बनातेएं तो हम मदद करेंगे। राम वन गमन मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक मार्ग पर पांच हजार करोड़ लगा रहे है। रामजानकी मार्ग बना बना रहे हैं जो नेपाल के जनकपुर तक बनाया जाएगा। चंबल का अटल प्रोग्रेस वे 15 हजार करोड से बनाया जा रहा है। उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश व राजस्थान को जोड़ेंगा। मध्यप्रदेश 306 किमी, राजस्थान में 72 किमी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से मिलेगा। इसका कुछ अलायमेंट बदल रहे हैं। इंदौर से हैदराबाद तक एक्सप्रेस बना रहे हैं। यह हाइवे मालवा के लिए अच्छा होगा। आगरा से ग्वालियर तक ग्रीन एक्सप्रेस बनाने का निर्माण करने का निर्णय लिया है। दतिया में सर्विस रोड व फ्लायओवर बनाया जाएगा।
सीएम शिवराज बोले, एक दिन में इतनी सौगात
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 50 साल में जो सड़कों की सौगात कांग्रेस ने नहीं दी। लेकिन भाजपा के नितिन गडकरी ने एक दिन में करोड़ों की सौगात बुंदेलखंड को दी है। कुछ लोग देश में ऐसे हो गए हैं जो राम के बारे में गलत बोलते हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता। राम हमारे प्राण हैं। रामराजा तो ओरछा में विराजमान हैंं। मध्यप्रदेश की किताबों में राम व तुलसी पढ़ाए जाएंगे। भारत जोड़ों यात्रा पर बोले एसी यात्राओं से क्या भारत जुड़ रहा है। भारत को तो नितिन गडकरी जोड़ रहे हैं। पहले भी सड़कें देखी थी। पहले गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्डे हैं पता ही नहीं चलता था। आज बैठकर चले जाओ लेकिन पेट का पानी नहीं हिलता। भारत यदि जुड़ना है तो मोदी जैसे जोड़ रहे हैं, गडकरी जैसे जोड़ रहे है। इस तरह से जुड़ रहे हैं।
योगी नहीं आए एनवक्त
गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र की 68 सौ करोड़ की सड़काें का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता मौजूद थे।  इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था। लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में रद हो गया। कार्यक्रम से पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और मंदिर का भ्रमण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के लोग मौजूद थे। 








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129