Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: राष्ट्र के प्रति नेताजी के योगदान पर हर भारतीय को गर्व है: नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा

सोमवार, 23 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आज पूरा देश मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष बोस की 127 वीं  जयंती मना रहा है इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी द्वारा पुरानी शिवपुरी स्थित सुभाष चौक पर कृतज्ञता पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी की जयंती के अवसर पर सुभाष चौक पर सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर  वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद  श्री राम सिंह यादव वार्ड 20 के पूर्व पार्षद श्री गब्बर सिंह परिहार ने भी नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम के प्रारंभ में कायस्थ महासभा के लेखा प्रभारी श्री राकेश भटनागर ने अपनी स्वरचित रचना द्वारा नेताजी के बलिदान एवं पराक्रम को याद किया नेताजी को याद करते हुए कायस्थ महासभा के महामंत्री विकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भुपेंद्र भटनागर,आलोक अस्थाना, अनुराग अस्थाना,सूरज सक्सेना, के. बी.श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव एवं सुभाष मार्केट के श्री प्रद्युम्न भार्गव,पवन शर्मा, कर्ण ढोल वाले रघुवीर खत्री,एवं राजेश भार्गव ने माल्यार्पण कर नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम के अगले चरण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रुपेश श्रीवास्तव ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओ ने नगरपालिका अध्यक्ष महोदया के समक्ष सुभाष पार्क को सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाए जाने एवं पार्क की सुरक्षा की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी जिसे अध्यक्ष महोदय द्वारा तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए कायस्थ समाज से पार्क को गोद लिए जाने की बात कही श्रीमती गायत्री शर्मा जी ने कहा कि जब तक पार्क की देखभाल एवं रखरखाव स्थानीय नागरिक और समाज बंधु मिलजुल कर नहीं करेंगे तब तक पार्क का विकास संभव नहीं है, नगर पालिका अध्यक्ष महोदय के पार्क को गोद लिए जाने एवं उसकी देखभाल करने की समस्त जिम्मेदारी उपस्थित कायस्थ बंधुओ एवं अन्य व्यवसाई बंधुओ द्वारा सहर्ष स्वीकार की गई ।कार्यक्रम के अंत में  कायस्थ महासभा की युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दुष्यंत माथुर एवं श्री शैलेश भटनागर ने सभी उपस्थित लोगो का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद अदा किया।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129