Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक का शपथ ग्रहण समारोह एवं अवॉर्ड नाइट संपन्न

रविवार, 29 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले की सेवाभावी अग्रणी जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक का शपथ ग्रहण समारोह एवं अवॉर्ड नाइट 27 जनवरी को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रुप में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती जी थे। गेस्ट ऑफ ऑनर नेशनल प्रेसिडेंट जेसी अनुपम तिवारी जी, स्पेशल गेस्ट जोन प्रेसिडेंट जेसी मनोज चौरसिया जी, ओथ ऑफिसर जेसी अमृता शर्मा जी, जॉन मेंटोर पीजेडपी  अजय शर्मा जी, जॉन वाइस प्रेसिडेंट जेसी आनंद मिश्रा जी, जॉन कोऑर्डिनेटर जेसी स्वराज गुप्ता जी, जॉन कोऑर्डिनेटर जेसी सुनीता खत्री जी एवं अन्य संस्थाओं से भी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया। सदन में 2022 के अध्यक्ष जेसी किरण उप्पल जी द्वारा स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन दिया गया। और जेड बीपी जेसी अमृता शर्मा जी द्वारा नवीन अध्यक्ष जैसी अनु मित्तल को शपथ दिलाई गई।  इसके साथ ही नवीन अध्यक्ष द्वारा बोर्ड कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।  नेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी जी द्वारा सभी मेंबर्स को जेसीआई से जुड़ी कई जानकारियां दी गई लॉट्स के बारे में बताया गया। और सभी मेंबर्स का उत्साहवर्धन किया जेड पी  मनोज चौरसिया जी द्वारा नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। अंत में  सचिव  जेसी कविता अरोरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में फाउंडर प्रेसिडेंट  जेसी सुषमा पांडे, आईपीपी जेसी किरण उप्पल, अध्यक्ष जेसी अनु मित्तल, सचिव जेसी कविता अरोरा, कोषाध्यक्ष जेसी शैलजा शर्मा, जेसी वर्षा जैन, जेसी मोनिका तोमर, जेसी मीना दुबे, जेसी ज्योति त्रिवेदी, जेसी पिंकी गोस्वामी, जेसी सोनलता गॉड, जेसी शिल्पा दुबे, जेसी कविता धाकड़, जेसी कंचन बुगड़ा, जेसी रानी जैन, जेसी नीलम गर्ग, जेसी मंजू शाक्य, जेसी सीमा वर्मा, जेसी बीना गोलियां, जेसी रेनू अवस्थी, जेसी नीलू शुक्ला, जेसी ऋतु चान्ना, जेसी दीपा चौधरी, जेसी आशना हरियाणी, जेसी मीना तोमर, जेसी अंकिता वैश्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129