शिवपुरी। करैरा में एक प्लाट दो लोगों को बेचने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा निवासी हरिकृष्ण शर्मा ने अपने बेटे देव के नाम वशीर खां पिता मकबूल खां निवासी बैंक आफ इन्डिया के पास करैरा से एक प्लाट खरीदा खरीदा था। उक्त प्लाट पर उसने कब्जा भी लिया। हरिकृष्ण के अनुसार मार्च 2022 में वह अपने खण्ड पर अच्छेलाल व मुलायम सिंह को लेकर नीव खुदवा रहा था। तभी वशीर खान और ल सिंह भू-खण्ड पर आए और प्रार्थी को व उसके मजदूरों को गाली गलोच करने लगे और उसकी बनी हुई दीवार जो करीब दो फुट ऊची थी को गिरा दिया और कहा कि इस भू-खण्ड पर निर्माण करोगे तो जान से खत्म कर दूंगा तथा कहने लगा कि मैंने विक्रय पत्र में जान बूझकर सर्वे नम्बर 2057/1 लिखाया है। हरिकृष्ण को बेचा गया प्लाट वशीर ने पहले ही चंद्रपाल को बेच दिया था। हरिकृष्ण ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। अंततः हरिकृष्ण ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर करैरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें