शिवपुरी। किसी के मन में क्या हैं, उसकी क्या समस्या हैं, ये संबंधित से पूछे बिना बताने और साथ में हल भी बताने जैसे चमत्कार से लोग बागेश्वर धाम के दीवाने हो गए हैं। जिसे देखिए वह उसी दरबार की बात करते नहीं थकता। ठीक इसी तरह की चर्चा इन दिनों शिवपुरी के विजयपुरम कॉलोनी निवासी पंडित अजय शंकर महाराज की हो रही हैं जो श्री राम जानकी कृपा दरबार प्रत्येक गुरुवार की सुबह 10 से 12 बजे तक लगाते हैं। विजय पुरम कालोनी, महल के पीछे तीसरी गली, शिवपुरी म.प्र. में संपर्क सूत्र 9993486638 के माध्यम से उनसे मुलाकात हो जाती हैं। उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लड़के ने अपने मन की बात पर्ची पर लिखी और जेब में रखकर पंडित अजय जी से उसके बारे में सवाल किया। लेकिन लड़के को तब हैरानी हुई जब अजय शंकर महाराज ने सहज सरल मर्यादित ढंग से बताती लडके के मन की बात बता दी। अगर ये बात सही हैं तो दरबार में भीड़ बढ़ना तय हैं, तो देखना होगा की क्या बागेश्वर धाम जेसी प्रसिद्धि पंडित अजय शंकर जी को भी मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें