Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: रस्साकशी में नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा की टीम ने सीएमओ सगर की टीम को दो बार किया चित्त

बुधवार, 25 जनवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
*नगर पालिका का आनंद उत्सव धूमधाम से संपन्न*
*आनंद उत्सव में महिलाओं ने खुलकर अपना बचपन जिया: नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा
शिवपुरी। विगत 8 दिनों से चल रहे आनंद उत्सव का गांधी पार्क के कम्युनिटी हॉल में आज धूमधाम से समापन हो गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं ने जमकर हिस्सा लिया और खूब आनंद भी उठाया आनंद उत्सव के दौरान कई तरह की प्रतियोगिताएं यहां पर रखी गई थी चम्मच रेस, रस्सी रेस, कुर्सी बैठक खेल, भजन कीर्तन, लोक  गायन, देश भक्ति गीत आदि के माध्यम से महिलाओं ने अपना हुनर प्रस्तुत किया। भोपाल से आए गायक कलाकार संदीप शर्मा द्वारा देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। आनंद उत्सव के समापन दिवस के अवसर पर आखिरी आयोजन रस्साकशी का रखा गया था जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सिंह सगर
की टीमों ने आमने सामने खड़े होकर रस्साकशी की और दो बार  नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा की ही टीम जीती। कम्युनिटी हॉल में हैंडीक्राफ्ट की प्रदर्शनी में वंदना शिवहरे ने अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश की लोक पारंपरिक चित्रकारी माढ़ना कला का प्रदर्शन किया और कम्युनिटी हॉल की दीवारों पर अति सुंदर तरीके से अपनी माढ़ना कला का प्रदर्शन किया। वही पुरानी शिवपुरी क्षेत्र से आई महिलाओं राधा भार्गव और सोनू भार्गव के साथ आई स्व सहायतासमूह महिलाओं की टीम ने अपने घर पर बनाये हुए बड़ी-पापड़ आदि का प्रदर्शन किया।महिलाओं ने यहां पर भजन गाकर खूब आनंद लिया। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और अपने बचपन की याद आ गई महिलाओं ने भी आनंद उत्सव के दौरान घर के क्लेश से दूर अपना खूब बचपन जिया है। रस्साकशी में सीएमओ को हराने की बात पर उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं होती, ऐसे ऊर्जा से भरे आयोजन होते ही रहना चाहिए। वही सीएमओ केएस सगर ने कहा कि आनंद उत्सव के माध्यम से लोगो को कुछ आनंद के पल जीने मिले है। हमारा उद्देश्य भी यही है व्यक्ति तनाव भरे जीवन से दूर कुछ आनंद के क्षण जी सकें और आपके जीवन मे आनंद बना रहे। कार्यक्रम का सुंदर तरीके से संचालन सिटी मैनेजर रमेश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार संजय आजाद के द्वारा भी एक गीत गाया गया जिसे लोगो ने खूब सराहा। कार्यक्रम में महावीर जैन डूडा, केएस सगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सौरभ गौढ़, अभय जैन आनंद विभाग शिवपुरी एवं रमेश सिंह सिटी मैनेजर सामुदायिक संगठन एवं महेंद्र राजोरिया, जय कुमार बैरागी सहित नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
स्व सहायता समूह की महिलाओं को शहर में प्रदर्शनी हेतु जगह देने पर विचार
कम्युनिटी हॉल में आनंद उत्सव के दौरान लगाई गई स्व सहायता समूह की प्रदर्शनी को देखकर प्रभावित हुई नपाध्यक्ष ने तत्काल सीएमओ केएस सगर को कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रदर्शनी हेतु शहर में कहीं पर जगह उपलब्ध कराई जाए जिस पर सिटी मैनेजर रमेश सिंह ने सुझाव दिया कि हम वीर सावरकर पार्क के पास खाली पड़ी जगह को उन्हें सौंप सकते हैं। वही आगामी समय में लगने वाले मेले में भी स्व सहायता समूह चला रही महिलाओं को दुकान हेतु अलग से जगह देने की बात भी नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा कही गई।
स्व सहायता समूह सदस्यों के साथ मनाया गया आनंद उत्सव
शिवपुरी नगर पालिका परिषद द्वारा कम्युनिटी हॉल गांधी पार्क में आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में म.प्र. राज्य शहरी आजीविका मिशन की महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। आनन्द उत्सव में प्रतिभागीयों द्वारा भजन, लांगुरिया, गीत-संगीत गाकर तथा कुर्सी रेस एवं रस्साकशी आदि खेलों का आनन्द लिया। कार्यक्रम में विलुप्त हो रही माड़णा पेंटिंग की प्रतियोगिता भी की गई। शहरी आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पाद पापड़, बरी, माड़णा पेंटिंग, चिकनकारी एवं हेण्डीक्राप्ट की प्रदर्शनी लगाई गई।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में महिला समूहों को आजीविका से जोड़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। नगर पालिका शिवपुरी द्वारा आयोजित किए जाने स्थानीय मेलों में अस्थाई जगह देकर समूह के उत्पाद के विक्रय को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में महावीर जैन, पीओ डूडा शिवपुरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ.के.एस.सगर, एपीओ डूडा सौरभ गोड, आनन्द विभाग अभय जैन एवं सिटी मिशन मैनेजर रमेश सिंह, सामुदायिक संगठक एवं महेंद्र भदौरिया, जय कुमार बैरागी सहित आदि नगर पालिका कर्मचारी इत्यादि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129