Responsive Ad Slot

Latest

latest

फूलबाग मैदान में 11 हजार श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना कर किया जलाभिषेक

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। ओम शिवाय नमः के मंत्रोच्चार के साथ हर कोई भगवान शिव का जलाभिषेक कर बिल्पपत्र अर्पित कर शिवजी से सुखद जीवन की
कामना कर रहा था। भक्तिभाव से परिपूर्ण यह नजारा था फूलबाग मैदान का। जहां श्रद्धेय गुरुवाणी सेवा ट्रस्ट और लॉयंस क्लब ऑॅफ ग्वालियर की ओर से आयोजित की जा रही नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिविलंग की सामहिक रूप से पूजा-अर्चना कराई। विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कार्यक्रम संयोजक जय सिंह कुशवाह, मुख्य समन्वयक डॉ. केशव पाण्डेय, व्यवस्थापक अशोक पटसारिया, सह संयोजक अजय चोपड़ा, मुख्य यजमान अरविंद गोपेश्वर डंडौतिया, परीक्षित ऋतु सिंहसैंगर, कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डेय, हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक राजीव डंडौतिया, श्रीबल्लभ डंडौतिया, ब्रजेश डंडौतिया, किशोर न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद डंडौतिया, बिजेन्द्र कुमार, नेतराम शर्मा , रामेश्वर भदौरिया एवं नारायण डंडौतिया सहित सैकड़ों ने लोगों ने अपने परिजनों के साथ शिवजी का महारुद्राभिषेक किया। कथा व्यास संत श्री गोपाल दास महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। पूजन के बाद प्रसादी हुई।



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129