Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: नवागत कलेक्टर रविंद्र कुमार हुए शामिल, हातोद में मनी कर्नल ढिल्लन की 17वीं पुण्यतिथि

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
शिवपुरी, 6 फरवरी 2023। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मभूषण स्व. कर्नल जी.एस.ढिल्लन की 17वीं पुण्यतिथि तहसील शिवपुरी के ग्राम हातोद में मनाई गयी। राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, आईटीबीपी के डीआईजी सुरेंद्र खत्री, कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके समाधि स्थल हातोद में हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा। लोगों ने अमर शहीद को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस दौरान उनकी शहादत को याद किया। प्रहलाद भारती ने उन्हें याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन काल से प्रेरणा मिलती है।
कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लन की पुत्री अमृता मेहरोत्रा ने जो पेशे से एक वरिष्ठ चिकित्सक हैं। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की डीन के रूप में उन्होंने कई वर्षों तक काम किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए गुरबख्श सिंह ढिल्लन के बारे में बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने जीवन में कई संघर्ष किए लेकिन वह हर परिस्थिति में मुस्कुराते हुए आगे बढ़े। उनके जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हर घड़ी का डटकर सामना करना चाहिए।
सर्व धर्म सभा का आयोजन
इस अवसर पर एक सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म से जुड़े गुरुओं ने अपने अपने विचार रखे। गुरु ने गुरुजनों ने शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने व एकता और भाईचारे के साथ रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन के साथ के समय को याद किया। बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रस्तुति दी। 
ब्रिटिश सेना के खिलाफ संभाला था मोर्चा
कर्नल गुरुबख्श सिंह ढिल्लन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नेहरू बिग्रेड की कमान सौंपी थी। नेताजी की टीम में रहते हुए ब्रिटिश सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला। देश की आजादी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने उनके नाम पर डाक टिकिट जारी किए। उन्हें पद्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया।
आजादी के बाद हातोद में किया निवास
 देश आजाद होने के बाद कर्नल ढिल्लन ने शिवपुरी को अपना नया घर बनाया और वे हातोद में आकर रहने लगे। यहीं पर उन्होंने देश के युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करने वाली कई कविताएं और कई किताबें लिखीं। 
यह रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, जिला अध्यक्ष राजू बाथम, आइटीबीपी डीआईजी सुरेंद्र खत्री,  कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, एडीएम विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया, प्रशासन और पुलिस और एनसीसी के अन्य अधिकारी और कर्नल ढिल्लन के परिजन उपस्थित रहे।
तात्या टोपे से हातोद तक निकली मशाल यात्रा
मुख्य कार्यक्रम से पहले आज सुबह नगर स्थित वीर तात्या टोपे जी की समाधि स्थल राजेश्वरी रोड से कर्नल गुरुबख्श ढिल्लन की  पुण्यतिथि 6 फरवरी के अवसर पर समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन द्वारा पैदल यात्रा तात्या टोपे समाधि से सुबह 8 बजे निकाली गई। बीपीएम जय हिंद मिशन के अध्यक्ष जेलर वीएस मौर्य व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ कपिल मौर्य एवं श्रीमती माया मौर्य ने शहीदों की शहादत को याद रखते हुए प्रतिवर्ष देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पैदल मशाल यात्रा निकाली। इसी क्रम में आजाद हिंद फौज के नायक कर्नल गुरबख्श ढिल्लन की 6 फरवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था द्वारा तात्या टोपे समाधि राजेश्वरी रोड से पैदल मशाल यात्रा निकाली गई। जिसमें कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी शामिल हुए। यात्रा अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक चौराहे से निकलकर गुरुद्वारा, झांसी तिराहा, झांसी रोड होते हुए ग्राम हातोद स्थित कर्नल गुरुबख्श ढिल्लन की समाधि स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। जहां मुख्य कार्यक्रम हुआ। 









कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129