Responsive Ad Slot

Latest

latest

जिले में आयुष मेले आयोजित कर 5 हजार 546 मरीजों की हुई जांच, किया उपचार

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 6 फरवरी 2023। संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयुष विभाग शिवपुरी द्वारा शिवपुरी जिले के सभी 8 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तरीय आयुष मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में आयुर्वेद एवं होम्यो विशेषज्ञों द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया एवं निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही योगासन के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके एवं रोगों की चिकित्सा संबंधी जानकारी आमजन को दी गई। आयोजित मेलों में कुल आयुर्वेद के 2839, होम्योपैथी 1387 तथा बीपी शुगर के 1320 मरीज, कुल 5546 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। 
इस दौरान आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर जनमानस को अवगत कराया। शिवपुरी मुख्यालय में मेले का आयोजन मंगलम भवन शिवपुरी में किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका शिवपुरी अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने मेले का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा द्वारा अतिथियों को औषधीय पौधों का वितरण कर स्मृति चिह्न भेंट किए गए। शिविर में बीपी एवं शुगर की निशुल्क जांच की गई एवं देवारण्य योजना अंतर्गत पौधों का वितरण किया गया। ब्लॉकवार रोगियों की संख्या विकासखण्ड शिवपुरी में आयुर्वेद के 355, होम्योपैथी के 140 एवं शुगर 255 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड कोलारस में आयुर्वेद के 275, होम्योपैथी के 312 एवं शुगर 170 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड बदरवास में आयुर्वेद के 315, होम्योपैथी के 133 एवं शुगर 180 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड पिछोर में आयुर्वेद के 410, होम्योपैथी के 315 एवं शुगर 105 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखंड खनियाधाना में आयुर्वेद के 340, होम्योपैथी के 220 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड पोहरी में आयुर्वेद के 305, होम्योपैथी के 97 एवं शुगर 260 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड नरवर में आयुर्वेद के 429 एवं शुगर 120 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। विकासखण्ड करैरा में आयुर्वेद के 410, होम्योपैथी के 170 एवं शुगर 230 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129