शिवपुरी। नगर के मशहूर मनी महाराज की चतुर्थ कथा आरंभ हो गई है। कलश यात्रा आज 5 तारीख को राजेश्वरी मन्दिर से सुबह 9 वज़े प्रारम्भ होकर ठाकुर बाबा पहुंची। आगे मनी महाराज चल रहे थे। इसी के साथ राम कथा आरंभ हो गई।
शहर के लाडले मनी महाराज दो श्रीमद भागवत कथा के बाद दूसरी बार श्री राम कथा का आयोजन ठाकुर बाबा मंदिर हाथी खाना शिवपुरी पर करवा रहे हैं। रामकथा, संगीत मर्मज्ञ, प्रसिद्ध वक्ता पं वालयोगी वासुदेव नंदिनी भार्गव के श्रीमुख से आज शुरू हुई। मुख्य यज़मान मनी महाराज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें