Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: श्रीराम कथा विश्राम के बाद हुआ विशाल भंडारा, मनी महाराज ने कन्याओं के पैर पूजकर लिया आशीर्वाद

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर स्थित श्री ठाकुर वावा मन्दिर हाथीखाना पर, संत मनी महाराज की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम के बाद सुबह 11 वज़े अखंड भंडारा शुरू हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। शाम 5 बजे तक ही हज़ारों भक्त प्रसादी ग्रहण कर चुके थे। मनी महाराज ने स्वयं सेकड़ो कन्याओ को भोजन कराकर उन्हें भेंट देकर चरण स्पर्श किये! बता दें की इस अदभुद आयोजन में हजारों लोगों का अप्रत्यक्ष योगदान होता हैं जो लोग मनी महाराज को स्वयं इच्छा से साल भर कुछ कुछ न कुछ दान राशि भेंट करते रहते हैं लेकिन पूर्ण संत प्रवृति के मनी महाराज उक्त राशि को संग्रहित करते रहते हैं। पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के पास उक्त राशि उन्हीं की देखरेख में सुरक्षित रख दी जाती हैं और फिर कोई भी कमी होने के बावजूद वे धर्मायोजन पूरे मनोयोग से मनी महाराज को ही समर्पित होकर पूर्ण कराते हैं। लेकिन ये तय हैं की वैसे कोई व्यक्ति भागवत या श्री राम कथा करवाने की सिर्फ सोच ही सकता हैं लेकिन मनी महाराज को उसी व्यक्ति द्वारा प्रदत्त मुट्ठी भर राशि से हजारों लोगों के बीच आराम से धर्मायोजन संपन्न होता हैं। 








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129