Dhamaka Exclusive: You will be stunned to see the deep friendship between Arif and Saras if you save your life
दिल्ली। करीब 7 महीने पहले #आरिफ ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए एक घायल #सारस को क्या बचाया, उसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। ठीक शोले के जय और वीरू की तरह ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे। जी हां अब ये सारस आरिफ के घर में ही रहता है और आरिफ जहां भी जाता हैं सारस उसके साथ जाता हैं। इनकी दोस्ती के चर्चे हर जुबान पर हो रहे हैं। दरअसल #उत्तर_प्रदेश के #अमेठी में #गौरीगंज तहसील के जामो ब्लाक के #मुंडका गांव में इस #अनोखी_दोस्ती की चर्चा देश में सुखिया बन गई है। देखिए अनूठी दोस्ती का वीडियो।
आरिफ ने बताया कैसे मिला सारस से
किसान आरिफ अपने खेतों में काम कर रहे थे, तभी वहां पर उन्होंने एक सारस पक्षी देखा जिसका पैर टूटा हुआ था। आरिफ उसे उठा कर अपने घर ले आया। आरिफ ने पक्षी की मरहम पट्टी की और इलाज करके उसे ठीक किया। सारस कुछ ही दिनों में ठीक हो गया। आरिफ और उसके घरवालों को लगा कि अब यह ठीक हो गया है और खुद ही उड़ जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारस का आरिफ के साथ इतना लगाव हो गया कि वह अब उनके घर ही रहने लगा। सारस अब इस परिवार का एक अभिन्न हिस्सा है।
आरिफ जहां भी जाता है, सारस उसके साथ-साथ जाता है। वह उसके साथ ही खाना खाता है और साथ ही रहता है। इतना ही नहीं जब आरिफ बाजार जाता है तो सारस उसकी बाइक के पीछे-पीछे उड़ता रहता है। आरिफ के साथ ही सारस उनके माता-पिता पत्नी और बच्चों से भी घुला मिला हुआ है। आरिफ ने कहा कि उसका सारस के साथ रिश्ता इतना गहरा हो गया है कि वह मेरा हमसफर और सच्चा दोस्त बन गया है।
इनकी दोस्ती के ट्विटर पर लाखों दीवाने
IAS अविनाश शरण ने ट्विटर पर जब ये वीडियो शेयर किया तो सवाल आया की ये अदभुद दोस्ती देश के किस हिस्से में है बस फिर क्या था मीडिया ने उसे खोज निकाला। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्यार की भाषा और प्यार हर कोई समझता है सर, बस समझाने वाला और प्यार करने वाला होना चाहिए।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेहतरीन पिक्चर, बेहतरीन तस्वीर नफरत के दौर में प्यार का बेहतरीन उदाहरण।” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है। सारस और आरिफ की वीडियो जमकर शेयर भी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें