Responsive Ad Slot

Latest

latest

संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर रविंद्र कुमार के साथ कोलारस विकास यात्रा में हुए शामिल

शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 10 फरवरी 2023। जिले भर में विकास यात्रा निकाली जा रही हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह शुक्रवार को शिवपुरी भ्रमण पर आए। इस दौरान उन्होंने विकास यात्रा का भी जायजा लिया। वह कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के गांव दीघोदी में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास यात्रा का उद्देश्य शासन की जनहितकारी योजनाओं  को लोगों तक पहुंचाना है। विकास यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जनसेवा अभियान के तहत स्वीकृति पत्र जारी किए गए हैं उनका लाभ वितरण किया जाए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी भी साथ में मौजूद रहे। उन्होंने जिले में चलाई जा रही विकास यात्रा के संबंध में संभागायुक्त दीपक सिंह को जानकारी दी और विकास यात्रा की रूपरेखा के बारे में बताया। कोलारस में विकास यात्रा का नेतृत्व कर रहे विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी ग्राम दिघौदी में विकास यात्रा में मौजूद थे। संभागायुक्त ने विकास यात्रा के संबंध में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी से भी चर्चा की। विकास यात्रा के दौरान 129 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 118 आवेदन स्वीकृत किए गए। इसके अलावा 110. 28 लाख रुपए के आठ विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया।  58. 32 लाख की राशि के 4 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129