
धमाका बड़ी खबर: जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिले में @2023 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए, 18 अप्रैल, 19 सितंबर और 13 नवंबर
Shivpuri शिवपुरी। जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए हैं। जिनमें 18 अप्रैल को वीर तात्या टोपे बलिदान दिवस, 19 सितंबर गणेश चतुर्थी और 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा दीपावली के दूसरे दिन का अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कलेक्टर ने लिखा कि उप सचिव म.प्र.शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल का पत्र क्रमांक एफ-3-3/2022/1/4 दिनांक 20 दिसम्बर 2022 में जारी अधिसूचना अधिसूचना 19 दिसम्बर 2022 को (क्रमांक 625) असाधारण राजपत्र में जारी की जा चुकी है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग -2 के अनुक्रमांक 4 नियम 8 एवं परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा-25 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये, मैं रवीन्द्र कुमार चौधरी, कलेक्टर, जिला शिवपुरी वर्ष 2023 के लिए सम्पूर्ण शिवपुरी जिले की सीमाक्षेत्र हेतु निम्नानुसार स्थानीय अवकाश घोषित करता हूं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें