Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अलर्ट: एमपी में अब महावीर जयंती का अवकाश 3 अप्रैल को रहेगा, पूर्व घोषित 4 का अवकाश निरस्त

सोमवार, 27 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश में महावीर जयंती के अवकाश की तिथि परिवर्तित कर दी हैं। अब 4 नहीं बल्कि 3 अप्रैल को एमपी में महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व घोषित 4 अप्रैल की छुट्टी निरस्त कर दी है।(पहले कलेंडर में घोषित था 4 का अवकाश)
 पढ़िए क्या लिखा हैं आदेश में.....
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल-462004.
:: अधिसूचना ::
भोपाल, दिनांक 27 मार्च, 2023
क्रमांक: एफ 3-3/2022/1/4 : राज्य शासन द्वारा इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर, 2022 में आंशिक संशोधन करते हुए सोमवार दिनांक 03 अप्रैल 2023 को महावीर जयन्ती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश का दिन घोषित करता है।
2/ राज्य शासन इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 19 दिसम्बर 2022 के द्वारा महावीर जयन्ती पर्व पर मंगलवार दिनांक 04 अप्रैल 2023 को पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त करता है।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार
(दिलीप कुमार कापसे ) 27.03.23
उप सचिव
मध्य प्रदेश शासन
सामान्य प्रशासन विभाग
पृ० क्र०: एफ 3-3 /2022/1/4
प्रतिलिपि -
भोपाल, दिनांक 27 मार्च, 2023
1. अध्यक्ष, राजस्व मण्डल, मध्यप्रदेश ग्वालियर,
2. अध्यक्ष, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड / माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल।
3. शासन के समस्त विभाग,
4. महाधिवक्ता, मध्यप्रदेश जवलपुर,
5. 6. राज्यपाल के प्रमुख सचिव, राजभवन, भोपाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल,
7. महालेखाकार, मध्यप्रदेश ग्वालियर,
8. समस्त विभागाध्यक्ष, म.प्र. समस्त संभागायुक्त, म.प्र.














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129