Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: आप सभी आमंत्रित हैं, श्रीरामनवमी प्राकट्य पर्व के पावन अवसर पर 30 मार्च, 2023 सायं 7 बजे से गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में भजन गायन कीर्ति दुबे एवं साथी- भोपाल, श्रीराम केन्द्रित समूह नृत्य समीक्षा शर्मा एवं ग्रुप- दिल्ली, भजन गायन आस्था गोस्वामी एवं साथी मथुरा

बुधवार, 29 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी की ओर से नगर के गांधी पार्क मैदान में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नगर के गणमान्य लोगों के लिए 30 मार्च श्री रामनवमी के खास अवसर पर आयोजित किया जा रहा हैं। शाम 7 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर जन सामान्य से अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की गई हैं। बता दें की जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर संस्कृति संचालनालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एकाग्र प्राकट्य पर्व' का आयोजन गांधी मैदान पर शिवपुरी में किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से श्रीराम पर केन्द्रित नृत्य नाटिका, गायन इत्यादि की प्रस्तुतियां दी जाना हैं। यह कार्यक्रम दिनांक 30 मार्च 2023 (गुरूवार) को सांयकाल 7 बजे से गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सपरिवार एवं मित्रजनों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी जिला - शिवपुरी (म०प्र०) ने किया है। 
ये हैं कार्यक्रम 
श्रीरामनवमी प्राकट्य पर्व के पावन अवसर पर
30 मार्च, 2023 सायं 7 बजे से गांधी पार्क मैदान, शिवपुरी में भजन गायन कीर्ति दुबे एवं साथी- भोपाल, श्रीराम केन्द्रित समूह नृत्य समीक्षा शर्मा एवं ग्रुप- दिल्ली, भजन गायन आस्था गोस्वामी एवं साथी मथुरा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129