Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार ने कहा होली पूर्ण सोहार्द के साथ मनाएं, सड़क सुरक्षा और शांति समिति की ली बैठक

शुक्रवार, 3 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि होली पूर्ण सोहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने बीते रोज कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा और शांति समिति की बैठकों को संबोधित किया। 
होली का त्योहार शांति एवं सद्भावना के साथ मनाएं: कलेक्टर
शिवपुरी जिले में आगामी होली का त्यौहार सभी जिलेवासी शांति एवं सद्भावना के साथ मनाएं। अभी 7 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन 8 मार्च को होली खेली जाएगी।

त्योहार के समय में सड़कों पर भी भीड़ भाड़ होती है ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश आज कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी सहित शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सभी जिलेवासियों से अपील की गई है कि होली रंगों का त्योहार है लेकिन केमिकल युक्त रंग का संभलकर उपयोग करें। पानी की बर्बादी ना हो इसलिए सूखी होली खेलें। इसके अलावा ऐसे चिन्हित स्थलों पर जहां बड़ी होलिका दहन होती है वहां शहरवासियों से भी अपील की गई है कि रोड पर मिट्टी या मुरम डालें। 
उन्होंने बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आगामी त्योहारों में पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिजली के तारों की लाइन का भी ध्यान रखें जिससे कि तार क्षतिग्रस्त ना हो और विद्युत व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
शिवपुरी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी सहित परिवहन, यातायात, पीडब्ल्यूडी, एनएसएआई, नगर पालिका के अधिकारीगण तथा ऑटो चालक भी उपस्थित थे।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्थित सड़कों पर ऐसे स्थान जहां सड़क दुघर्टना की आशंका अधिक रहती है। उन्हें ब्लैक स्पॉट के रूप में चिहिंत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सड़कों पर साइनिंग बोर्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राजमार्गों पर बनाए गए टोल नाकों के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों को साफ और स्वच्छ रखा जाए। साथ ही सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को भी पकड़ने की व्यवस्था की जाए और चिंहित स्थानों पर छोड़ने की कार्यवाही की जाए। इस दौरान सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई। बैठक में ऑटो चालकों ने भी अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129