करैरा। शासकीय स्नातक महाविद्यालय करैरा में गत दिवस रेड रिवन क्लव के अंतर्गत कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नव नियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी जी एवं वरिष्ठ पत्रकार युगल किशोर शर्मा , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नीरज शर्मा, सुनील व्यास ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष ने अपने उदवोधन में छात्र, छात्रओं को एच.आई.व्ही जैसी गंभीर बिमारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्वास्थ्य केन्द्र से पधारे नीरज शर्मा ने छात्र, छात्राओं का ब्लड ग्रुप का परीक्षण किया साथ ही एच.आई.व्ही संक्रमण पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एल.एस. बंसल द्वारा की गई। मंच संचालन डॉ. दिलीप तोमर द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी आनंद स्वरूप श्रीवास्तव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मुकेश यादव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. शहजादी शाहीन नाज, बलवंत सिंह एवं नीरज कुशवाह के अलावा लगभग 100 से अधिक छात्र, छात्राऐं उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें