Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पिपरसमां कृषि उपज मण्डी में किसान हितैषी राजा यादव ने किसानों को दिलाए फसल के उचित दाम

शुक्रवार, 17 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। ग्राम पिपरसमां स्थित कृषि उपज मण्डी समिति शिवपुरी Piparsama Agricultural Produce Market में फसल के दाम मनमाने लगाए जाने को लेकर हंगामपूर्ण हालात निर्मित हो रहे थे। किसान लगातार इसकी शिकायत कर रहे थे। जिसे लेकर किसान हितैषी राजा यादव को जानकारी मिली तो वे मंडी पहुंचे और किसानों के हक में आवाज बुलंद की। उन्होंने सरकार द्वारा बढ़ाया गया समर्थन मूल्य लागू करने की बात कही जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलने लगा। जानकारी के अनुसार शिवपुरी के ग्राम पिपरसमां स्थित कृषि उपज मण्डी समिति शिवपुरी में किसान व्यापारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे थे। उनका आरोप था की व्यापारियों द्वारा कृषकों की फसल की मनमानी बोली लगाई गई। इसे लेकर हंगामा होने लगा, इस बात की जानकारी लगी तो ग्राम पिपरसमां मंडी में युवा समाजसेवी राजा यादव पहुंचे तो उन्होंने कृषकों के हितों की बात रखी। जिसका परिणाम हुआ कि व्यापारी और किसानों में सामंजस्य बैठा और कृषकों की फसल का उन्हें वाजिम दाम मिल सका। इस दौरान तहसीलदार नरेशचंद गुप्ता, मंडी सचिव हरेन्द्र सिंह राठौड़ की मोजुदगी में राजा यादव द्वारा व्यापारियों और कृषकों के साथ मध्यस्थता की गई जिसमें कृषकों के लिए व्यापारियों द्वारा सरसों की फसल की बोली 4000 से 4600 तक लगाई जा रही थी जिस पर सहमति उपरांत कृषकों के लिए उनकी फसल का उचित दाम 5000 मूल्य से अधिक प्राप्त हुआ। इस तरह राजा यादव ने कृषकों के साथ उनकी समस्या को निदान कराया तो कृषकों ने भी आभार प्रकट किया। 











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129