Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका सबसे पहले: मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में वर्टिगो क्लिनिक की हुई शुरुआत

शनिवार, 25 मार्च 2023

/ by Vipin Shukla Mama
वर्टिगो एक प्रकार का संतुलन विकार यानी संतुलन बनाने से संबंधित एक विकार
शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज शिवपुरी एंड हॉस्पिटल में आज  शनिवार को वर्टिगो क्लिनिक की शुरुआत ईएनटी विभाग में की गयी। इसका उद्घाटन डीन डॉक्टर के वी वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर के वी वर्मा, डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ मेघा प्रभाकर डॉक्टर धीरेंद्र सांचान, डॉ पंकज शर्मा,डॉक्टर शैली सेंगर,डॉक्टर विकास त्यागी, डॉ राजेश अहिरवार,पी आर ओ डाॅ मान बहादुर राजपूत , डाॅ शुभांगी सिंह  उपस्थित रहे।
ईएनटी विभाग एच ओ डी डाक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर मेघा प्रभाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्टिगो एक प्रकार का संतुलन विकार यानी संतुलन बनाने से संबंधित एक विकार है। यह समस्या कान के  आंतरिक हिस्से के कुछ भागों में  खराबी होने के कारण होती है। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, सिर घूमना, गिर जाने का डर,शरीर का संतुलन बनाने में तकलीफ, सिर हिलाने पर देखने में तकलीफ, सिर हिलाने पर चक्कर, सिर दर्द और असंतुलन महसूस होना, करवट बदलने पर चक्कर आना इत्यादि सभी वर्टिगो के लक्षण हैं, इस प्रकार के लक्षण हों पर व्यक्ति को समर्पित जांच व उपचार की आवश्यकता पड़ती है, जो कि वर्टिगो क्लिनिक में ही संभव है।  वर्टिगो क्लिनिक में रोगी की विडिओनिस्टागमोग्राफी जिसे वी.एन.जी कहते हैं (पोज़िशनल व एयर कैलोरिक टेस्ट), एस.वी.वी (सब्जेक्टिव विजुअल वर्टिकल), डी.वी.ए (डायनामिक विजुअल एकयूटी) टेस्ट किये जाते हैं। वर्टिगो क्लिनिक में रोगी को उपचार लेने से रोगी को दवाइयां कम लेनी पड़ती है व रोगी को एक्सरसाइज के माध्यम से जल्दी ठीक किया जाता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129