
Ramadan 2023: दिखाई दिया चांद, रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पहले रोजा के साथ 24 मार्च से
दिल्ली। इस्लाम का पवित्र महीना रमजान देश भर में शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। रमजान का महीना पूरा होने के बाद दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। फिलहाल आज रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही भारत में पहला रोजा शुक्रवार 24 मार्च को है। रमजान माह में रोजा रखने के लिए सुबह सूर्य उगने से पहले सेहरी की जाती है। सेहरी में दूध, फलों या अन्न से बनी चीजों का सेवन किया जा सकता है। सेहरी के बाद एक दुआ पढ़ी जाती है, जिसके बाद से रोजा शुरू हो जाता है। रोजा शुरू होने के बाद सूर्य ढलने तक इंसान को एक बूंद पानी की भी इजाजत नहीं होती है। शाम में समय मगरिब की नमाज से ठीक पहले इफ्तार यानी रोजा खोलने का समय होता है। धमाका टीम की तरफ से रमजान के पवित्र माह की शुरुआत पर बधाई।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें