शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा के युवा उर्जावान जिला अध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशन में रविवार को शिवपुरी जिले के सभी 1477 बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड को भाजपा जनों सहितपार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना गया। जिला भाजपा मिडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया की इसी के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बूथ क्रमांक 32, 33, 35 तथा 36 पर भाजपा जनों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों सफाई कर्मचारियों के साथ मन की बात को सुनी।
नगर पालिका शिवपुरी में सुनी गई मन की बात
नगर पालिका परिषद भवन में नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, CMO केएस सगर सहित पार्षदों ने मन की बात सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी और प्रेरणा ली।
करैरा में भी सुनी #MaanKiBaat100
आज विधानसभा करैरा के बूथ क्रमांक-232 नगर पंचायत करैरा के सभागार में देश के यशस्वी
प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वकांक्षी लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 100 वे संस्करण को बूथ पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सुना! इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मेरे साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री BK जी श्री धनीराम यादव जी नगर पंचायत करैरा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा रावत जी पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री रामस्वरूप रावत जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री नवनीत सेन जी भाजपा जिलासह कार्यालय मंत्री श्री राजीव जैन जी मण्डल महामंत्री श्री किशन यादव जी युवा मोर्चा मन्डल अध्यक्ष श्री आशीष जैन महिला मोर्चा की मन्डल अध्यक्ष श्रीमती सीमा गोड़ जी महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति संगीता खटीक जी नगर परिषद के पार्षद एवं अन्य वरिष्ट जन साक्षी बने!

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें