Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारतीय मजदूर संघ का धरना, रैली, ज्ञापन 26 अप्रैल को

सोमवार, 24 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ का धरना, रैली, ज्ञापन 26 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा हैं। सभी से शामिल होने की अपील की गई हैं। 
भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि
भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पटना बिहार में अधिवेशन में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2023 को देश के सभी प्रांतों में जिला स्तरीय धरना आंदोलन कर प्रधानमंत्री  के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसी क्रम में 26 अप्रैल को अपराहन  3 बजे  तात्या टोपे मैदान पर एकत्रित होकर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट  पहुंच कर  ज्ञापन दिया जाएगा।
 प्रमुख मांगे हैं 1 .सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया हो 2.    ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोक लगाएं तथा ठेका अधिनियम 1970 में न्याय उचित संशोधन करें .3 आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बने 4 .न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय हो।
मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अजमेर सिंह यादव जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर एवं जिला सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव तथा मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई शिवपुरी के अध्यक्ष कौशल किशोर श्रीवास्तव अनुज गुप्ता कौशल किशोर गौतम दिलीप शर्मा   हरभजन कौर गजेंद्र यादव नगर पालिका कर्मचारी संघ के यशपाल सिंह जाट पेंशनर संघ के केएस माथुर वरिष्ठ नागरिक संघ के गोविंद प्रसाद शर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना पाठक सचिव श्रीमती अंजना बाथम सीमा तिवारी और ऑटो यूनियन जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया आउट सोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129