
भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन का ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने पर कोटि कोटि आभार
शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विस्वास सारंग के अमूल्य प्रयास द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकट उत्सव 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन का ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने पर कोटि कोटि धन्यवाद । बहुत बहुत आभार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुपेंद्र भटनागर, महामंत्री विकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, अनिल निगम, राजीव श्रीवास्तव, जिला मंत्री आलोक अस्थाना, आलोक श्रीवास्तव ,रामस्वरूप श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, कोषाध्यक्ष जासपत श्रीवास्तव ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दुष्यंत माथुर,महिला इकाई की जिला अध्यक्ष यामिनी भटनागर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री विश्वास जी सारंग को चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर 27 अप्रैल को शासन का ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी एवम श्री विस्वास सारंग जी को बहुत बहुत बधाई देते हुए इस घोषणा को कायस्थ समाज के लिए गर्व की बात कहीं है।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें