Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: नगर के आर्य समाज मंदिर में 5 अप्रैल बुधवार से शिवपुरी में पहली बार वैदिक राष्ट्र कथा का आयोजन 9 अप्रैल तक, आयोजक इंद्रजीत आरती चावला

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के आर्य समाज मंदिर में 5 अप्रैल बुधवार से शिवपुरी में पहली बार वैदिक राष्ट्र कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी की 200 वीं जयन्ती पर दो वर्षीय विश्वव्यापी आयोजनों की श्रृंखला में वैदिक विद्वान अंजली आर्या जी द्वारा शिवपुरी में पहली बार इस वैदिक राष्ट्र कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा आयोजक व्यवसाई एवम भारत विकास परिषद के पदाधिकारी ब्लड डोनर इंद्रजीत आरती चावला ने बताया की यह आयोजन 5 से 9 अप्रैल तक आर्य समाज मंदिर, आर्य समाज रोड शिवपुरी में होगा। समय प्रातः 8.30 से 10.30 तक रात्रि 8 से 10 तक। याद रहे की 9 अप्रैल को केवल प्रातः काल सत्र रहेगा।
यदि आप जानना चाहते हैं की
1. राष्ट्र क्या है एवं राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्य क्या हैं ?
2. बच्चों में राष्ट्र के प्रति देश भावना कैसे जागृत हो ? 
3. हमारे जीवन में राष्ट्र और धर्म का महत्व
4. महापुरुषों के जीवन से क्या प्रेरणा ले सकते हैं ?
5. स्वयं की उन्नति के साथ राष्ट्र निर्माण कैसे ?
यदि हां तो आपका इस वैदिक राष्ट्र कथा में आत्मीय स्वागत है। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129