Responsive Ad Slot

Latest

latest

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष ने ली पिछोर में पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारियों की बैठक

शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
पिछोर। विधानसभा क्षेत्र पिछोर खनियाधाना में शुक्रवार मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं पिछोर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शैलेंद्र बलुआ स्थानीय रेस्ट हाउस पर पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों, किसान मोर्चा आदि समेत सभी सातों मोर्चों के मंडल अध्यक्षों की बैठक कर कार्यों की समीक्षा की इससे पूर्व  राजयमंत्री दर्जा प्राप्त शैलेंद्र बलुआ खनियाधाना के ग्राम पंचायत भितरगुआ बूथ क्रमांक 68 पर पहुंचे जहां उन्होंने पोलिंग बूथ के पन्ना प्रभारी,पन्ना प्रमुख, त्रिदेवों तथा पंच परमेश्वर समिति के लोगों से चर्चा की इस मौके पर विधानसभा संयोजक मनीष अग्रवाल एवं जिला मंत्री पहलाद सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष लखन सिंग राणा विधानसभा विस्तारक राहुल राहोरा मंडल अध्यक्ष पिछोर बिहारी गुप्ता सत्यप्रकाश भरदेलिया दिया उदय यादव मुकेश पंसारी आदि उपस्थित रहे
पिछोर रेस्ट हाउस पर पहुंचे मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बलुआ का जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर तथा जिला समन्वयक परियोजना अधिकारी अशोक त्रिपाठी, पिछोर विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, बीआरसीसी पिछोर सुदर्शन गुप्ता, बीएसी सुरेश शर्मा, रामरतन जाटव आदि ने जोरदार स्वागत किया वही पाठ्य पुस्तक निगम की किताबों और व्यवस्थाओं पर लघु चर्चा की इसके अलावा शिक्षा विभाग के संबंध में अन्य विषयों पर भी अधिकारी और अध्यक्ष के बीच चर्चा की हुई।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129