Shivpuri। शहर के बासखेड़ी रोड पर जो सिर कुचली लाश मिली थी, उसका हत्यारा मृतक की पत्नी का प्रेमी निकला जिसके मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे लेकिन जबसे परिवार जनों को पता लगा तबसे प्रेमी प्रेमिका मिल नहीं पाते थे। पति प्रेमिका से खाने पीने के बाद मारपीट भी करता था। इसी अड़चन के चलते प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर उसे मौत के घाट उतार डाला। पहचाना न जा सके इसलिए उसका सिर कुचलकर मोबाइल पत्थर से कुचलकर फेंक दिया था। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में शिवपुरी पुलिस को मिल रहीं लगातार सफलताओ के क्रम में मंगलवार को
यह एक और बड़ी सफलता मिली जब पुलिस थाना देहात ने एक अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या अवैध संबंधों के चलते किए जाने की बात पुलिस ने कही।
थाना देहात शिवपुरी के अप.क्र. 99/23 धारा 302,201 भादवि में गिरफ्तार आरोपी
1. श्याम लाल जाटव पुत्र सिब्बा जाटव उम्र 35 साल निवासी देवरी थाना इंदार जिला शिवपुरी
2. पवन जाटव पुत्र पप्पू जाटव उम्र 24 साल निवासी ग्राम बिजरोनी थाना इंदार जिला शविपुरी 3. अभिषेक लोधी पुत्र चिन्टू लाल लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम पचलाना थाना ईसागढ़ जिला अशोकनगर,
4. अंकेश उर्फ प्रशांत जाटव पुत्र मिश्री लाल जाटव उम्र 19 साल निवासी ग्राम जौलन थाना ईसागढ जिला अशोकनगर,
5. जीतू उर्फ जीतकुमार पुत्र शुभान बाल्मीक उम्र 23 साल निवासी ग्राम जौलन थाना ईसागढ जिला अशोकनगर
ये था मामला
बता दें की 17.04.23 को फरियादी मोनू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रतन सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी ए.बी. रोड तोमर होटल शिवपुरी ने सूचना दी थी की बांसखेडी के रोड के किनारे एक अज्ञात आदमी की सिर कुचली लाश पडी है। उक्त अज्ञात आदमी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर पटक कर की गई है। सिर पर पत्थर पटकने से चेहरा पहचान में नही आ रहा है। इस रिपोर्ट पर थाना देहात में अज्ञात आरोपीगणो के विरूद्द हत्या का अ.क्र 99/2023 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल से खून लगे पत्थर व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। दिनांक 18.04.23 को अज्ञात मृतक की पहचान रविन्द्र जाटव निवासी पहाडखुर्द थाना मायापुर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्द 5000 रू ईनाम की घोषणा की गई। अति पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री अजय भार्गव के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी देहात को निर्देशित किया गया।
पुराने प्रेम प्रसंग की बात से पुलिस ने किया खुलासा
सायबर से प्राप्त जानकारियों, परिवारजनों से पूछताछ व घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर हत्या के कारण ज्ञात हुआ की मृतक की पत्नि का एक व्यक्ति से पुराना प्रेम प्रसंग था, पता चलने पर मृतक व उसके परिवारजनों ने प्रेमी आरोपी का घऱ आना जाना बंद करा दिया, जिससे करीबन डेढ वर्ष से प्रेमी आरोपी मृतक के घर नहीं जा पा रहा था। मृतक की पत्नि द्वारा भी प्रेमी आरोपी को मिलने से मना कर दिया गया था। जिस कारण प्रेमी आरोपी द्वारा मृतक रविन्द्र जाटव को रास्ते से हटाने का षडयंत्र रचा जिसमें उसने अपने दो रिश्तेदार व रिश्तेदारों के दो मित्रों से दिनांक 16.04.23 को मृतक रविन्द्र जाटव को उसके गांव पहाडखुर्द थाना मायापुर से शराब की पार्टी के बहाने शिवपुरी बुला लिया और प्रेमी आरोपी के दो रिश्तेदार व उनके दो मित्रों ने मृतक को अधिक शराब पिला कर बांसखेडी रोड शिवपुरी ले जाकर पत्थरों से उसका सिरकुचल कर हत्या कर दी व मृतक रविन्द्र जाटव का मोबाईल, जेब में रखे कागज व उसकी मोटरसाईकल को लेकर घटना स्थल से भाग गये। मृतक के मोबाईल को एक आरोपी द्वारा पत्थर से कूट कर टुकडे-2 कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। जिससे मृतक की पहचान न की जा सके।
दिनांक 24.04.23 को दो आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दविश देकर ग्राम विजरौनी एवं देवरी थाना इंदार से एंव 25.04.23 को शेष तीन आरोपियों को ईशागढ जिला अशोकनगर से गिरफ्तार किया गया एंव उनके कब्जे से मृतक की मोटरसाईकल,मृतक का टूटा हुआ मोबाईल, कागजात व हत्या में प्रयुक्त आरोपीगणों की दो मोटरसाईकल व मोबाईल बरामद कर अंधे कत्ल का खुलासा किया गया।
ये टीम जिसे मिली कामयाबी
इस अंधे कत्ल के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव, उनि के.पी शर्मा,स.उ.नि. विनोद गुर्जर,प्र.आर.86 भगवत चतुर्वेदी,प्र.आ. 255 हरिकृष्ण,प्र.आर.264 सुनील जाट,प्र.आर.342 मोहन सिंह, प्र.आर.180 हृदेश पाराशर ,प्र.आर.380 धमेन्द्र सिंह सेंगर,आर. 374 गजेन्द्र सिंह,आर.710 दीपेन्द्र सिंह, आर 511 बदन सिंह , आर 30 गिरार्ज रावत, प्र आ489 चालक सुशील जाट , आर 259 शरद यादव, आर 708 रणवीर सिंह,आर. 246 मनोज गौड, आर.563 लाखन सिंह,आर.683 मनोज सिंह, आर.201 सुनील भार्गव,आर.182 दिनेश सिंह ,प्र.आर. देवेन्द्र सैन( सायबर सैल) की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें