Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: कलश यात्रा एक पारंपरिक यात्रा है जो शुभ धार्मिक उत्सव के आगमन का प्रतीक है

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। कलश यात्रा एक पारंपरिक यात्रा है जो शुभ धार्मिक उत्सव के आगमन का प्रतीक है। कलश सृष्टि और सृजन की शुभ एवं साकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है जो सभी सृजन को एकता में बाॅधता है। कलश में पवित्र नदियों का जल सत्य के अनंत ज्ञान का प्रतीक है इस प्रकार कलश अमरता का प्रतीक है। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से 6 अप्रैल 2023 से छविराम पैलेस, छवि मार्किट, गणेशपुरा चौराहा बडागांव ,मुरार में सात दिवसीय श्रीमद भगवत कथा से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे कृष्णानंद वाटिका बड़े गांव से प्रारंभ होकर कथा स्थल छविराम पैलेस, छवि मर्केट, बड़ागांव हाईवे, मुरार ग्वालियर पहुँची। कलश यात्रा में महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर प्रभु नाम के जयकारे लगाए। कलश यात्रा के साथ ही बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली भी निकाली गई और पौधों का वितरण भी किया गया जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाना रहा।इस कार्यक्रम में कुल 1100 लोगों की भागीदारी रही। यह कार्यक्रम लोगों द्वारा सराहा गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129