Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो यह दुनिया तुम्हारी है: मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। जाग रही है नारी, अब न रही बेचारी। ये बात बुधवार को जिले के दौरे पर आई प्रदेश की वरिष्ठ खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने कही। उन्होंने शिवपुरी में स्व-सहायता समूह के आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं और लड़कियों के चेहरों पर आत्मविश्वास के कमल खिल गए हैं। आज शिवपुरी में स्व-सहायता समूह की ऐसी ही सशक्त महिलाओं से मिलकर और पात्र महिलाओं को स्कूटी देकर मैं स्वयं को कृतार्थ महसूस करती हूं। 
स्व सहायता समूह की महिलाओं को किया संबोधित
महिलाएं आज किसी से कम नहीं है महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आत्मनिर्भर बनो और आगे बढ़ो। यह दुनिया तुम्हारी है। यह महिलाओं का समय है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में स्वाबलंबी हो रही है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की जिला स्तरीय साधारण सभा की बैठक एक होटल में आयोजित की। इस कार्यक्रम में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हुई और उन्होंने महिलाओं से संवाद किया।
तीन बैंक सखियों को प्रदाय की स्कूटी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने तीन बैंक सखियों कविता
धाकड़, बती आदिवासी, सपना आदिवासी को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की। उन्होंने स्कूटी की चाबी सौंपते हुए कहा कि अब अपने काम के लिए इसी
स्कूटी से जाना शुरू करो। आगे भी जो समूह अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें स्कूटी दी जाएगी।
इसके अलावा आज लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। किसी दुर्घटना में या अन्य किसी कारणवश मृत्यु होने पर संबंधित व्यक्ति के परिजन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की है। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी एन आर एल एम के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव उपस्थित रहे।
कोलारस में इंडोर स्टेडियम का किया लोकार्पण 
मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी आने से पूर्व कोलारस में 117. 77 लाख की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय इंदौर स्टेडियम लोकार्पण किया यहां खिलाड़ियों को बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो, रेसलिंग और जिम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह कोलारस क्षेत्र के लोगों के लिए एक सौगात है जहां खेल सुविधा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ऑटो यूनियन के कार्यक्रम में लिया भाग
मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी भ्रमण के दौरान कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री ऑटो यूनियन के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे ने उनका स्वागत किया। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की ओर से स्वेच्छानुदान निधि से यूनियन के सदस्यों को 5-5 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ऑटो यूनियन के कार्यक्रम में शामिल होकर आप सभी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के दौरान जो भी मांगे रखी जा रही है उन पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129