शिवपुरी। द्वितीय श्रेणी अधिकारियों तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारियों का एक मात्र संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व प्रदेश महामंत्री राजकुमार चंदेल ने बीते रोज अपने कर्मचारी संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए महिला मोर्चा प्रांत अध्यक्ष वंदना शर्मा की अनुशंसा पर नवीन कार्यकारिणी गठित करते हुए तारिक मोहम्मद सिद्दिकी को जिलाध्यक्ष व सुनील गुप्ता को जिला सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा अजय प्रताप यादव को कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रदीप नरवरिया को जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष अनिल मलावरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पद पर सुनीता ओझा, महिला मोर्चा जिला सचिव सपना चौहान, जिला कोषाध्यक्ष ममता शुक्ला को बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें