Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने संजय दुबे प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग से की लुकवासा डीपी में गड़बड़ी की शिकायत, हुई जांच तो De Mpeb, De Stm branch एवं Je Mpeb को किया निलंबित

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कोलारस के तेज तर्रार विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की शिकयत पर हुई जांच में संजय दुबे प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग ने लुकवासा की डीपी कांड में De Mpeb, De Stm branch एवं Je Mpeb को पहली नजर में दोषी मानते हुए निलंबित कर डाला हैं। बता दें की लुकवासा में विद्युत विभाग का पावर ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी।  जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को विद्युत सप्लाई की समस्या लगातार हो रही थी।
 कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग के अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर लुकवासा के पावर ट्रांसफार्मर को खराब बताकर उसमें कॉपर वायर (तांबे का तार) जिसकी कीमत लगभग 10-15 लाख है, उसे निकालकर पावर ट्रांसफार्मर में एलुमिनियम वायर लगाए जाने हेतु उसे गुपचुप ढंग से उसे उठवाकर नियम विरुद्ध प्राइवेट फैक्ट्री में भेजा गया है। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को जब जानकारी लगी तो उन्होंने उक्त घटना की जानकारी श्री संजय दुबे प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग मध्य प्रदेश शासन को देकर प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करने की बात की गई। प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग श्री संजय दुबे जी के द्वारा 30 मिनट के भीतर प्रकरण में जांच पड़ताल करवाई गई। जिसमें प्रकरण में De Mpeb, De Stm branch एवं Je Mpeb को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए  उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
ये बोले विधायक वीरेंद्र
 उक्त प्रकरण में श्री संजय दुबे प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही अत्यंत प्रशंसनीय है। हमें गर्व है भारतीय जनता पार्टी की हमारी सरकार में ऐसे कुशल एवं वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो गंभीरता पूर्वक अपने दायित्व का तत्परता से निर्वहन करने में सक्षम है।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129