Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: कम्यूनिटी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने full moon bicycle ride का किया आयोजन, 40 लोगों ने शहर में रात को चलाई 50 कि.मी. साइकिल, एसपी रघुवंश सिंह रहे मौजूद

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा कम्यूनिटी स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल दिनांक 6 April को full moon bicycle ride का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 40 लोगों ने हिस्सा लिया और शहर में रात्रि में 50 कि.मी साइक्लिंग की। साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारीयो को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, साइकल से भारत भ्रमण करके आई मुस्कान रघुवंशी, डॉ. सोनेंद्र शर्मा और प्रशिक्षक अरुण सिंह जी शामिल हुए। बता दें की शिवपुरी में पेडलर ग्रुप की शुरुआत एसएसपी राजेश सिंह चंदेल और कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने की। जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन शामिल हैं। जब कलेक्टर अक्षय सिंह ग्वालियर गए तब एसएसपी चंदेल के साथ नई जोड़ी नवागत कलेक्टर रविंद्र की की बनी। और अब जबकि एसएसपी चंदेल सर
महानगर ग्वालियर तबादला हुए तो नवागत  एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया ने भी इस अभियान में भागीदारी शुरू कर दी हैं। जिला खेल अधिकारी के के खरे ने इस पूरे अभियान को खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की मंशानुरूप  जोरदार  ढंग से जारी रखा हुआ हैं। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129