Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: कलेक्ट्रेट में सेवारत सुरेंद्र यादव के काबिल सुपुत्र शुभम कुमार यादव का 263 वी रेंक के साथ UPSC में चयन

मंगलवार, 23 मई 2023

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के लिए मंगलवार को अच्छी खबर सामने आई हैं। शिवपुरी कलेक्ट्रेट में सेवारत सुरेंद्र यादव के काबिल सुपुत्र शुभम कुमार यादव का 263 वी रेंक के साथ UPSC में चयन हो गया हैं। 
दिनारा के सेवड़ी के पूर्व सरपंच राजू यादव, बृजेश यादव पटवारी, अरविंद यादव, अरुण यादव के भांजे शुभम कुमार यादव ने जिले का मान बढ़ाया हैं। शिवपुरी से UPSC में शुभम कुमार यादव का  चयन होने की जानकारी लगते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। आपको बता दें कि शुभम शिवपुरी निवासी और कलेक्ट्रेट में सेवारत श्री सुरेंद्र यादव के होनहार सुपुत्र हैं। शुभम ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शिवपुरी में ग्रहण की, आज उनका 263 वी रेंक के साथ UPSC में चयन हुआ। शुभम यादव की इस उपलब्धि पर धमाका संपादक विपिन शुक्ला, उनके रिश्तेदार पूर्व पुलिस अधिकारी और बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव, सतीश फौजी दिनारा आदि ने बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं शुभम को दीं। अब प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह में परिवार सहित शुभम का  सम्मान किया जायेगा ये बात  सतीश फौजी ने कही।













 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129