धमाका ग्रेट: विष्णु मंदिर के छोटे नाले की सफाई देखने गई नपाध्यक्ष गायत्री को रिलाइंस मॉल के सामने दिखा कचरा तो मैनेजर की ली क्लास, बोलीं, डस्टबिन और कचरा गाड़ी का कीजिए उपयोग
Shivpuri शिवपुरी। नगर के विष्णु मंदिर के सामने स्थित नाले की सफाई की गई। मौके पर नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा पहुंची और सफाई से
निकले कचरे को हटवाने के निर्देश दिए।
साथ ही रिलाइंस मॉल के आगे कचरा होने पर मॉल मैनेजर को फटकार लगाते हुए कहा कि
आगे से सड़क पर कचरा ना रहे, डस्टबिन और कचरा गाड़ी का ही उपयोग कीजिए। इसी तरह आसपास के सभी दुकानदारों से कहा कि
अपनी अपनी दुकान पर डस्टबिन रख लीजिए। कचरा कोई भी नाले में नहीं फेंकेगा। डस्टबिन का कचरा सुबह शाम नगर पालिका की कचरा गाड़ी आती है उसमें ही कचरा डाला जाए। उनके साथ विजय बिंदास पार्षद भी मोजूद थे।
आकाशवाणी में सुनी मन की बात
नगर स्थित आकाशवाणी में पहुंची नपाध्यक्ष
गायत्री शर्मा ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। उनके साथ पार्षद पंकज महाराज, वेदांश सविता पार्षद भी मोजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें