चार दिन पहले दिल्ली एम्स में हुई एंजियो ग्राफी
चार दिन पहले ही राजीव गुप्ता दिल्ली से एंजियों ग्राफी करवाकर शिवपुरी आए। उनके साथ उनके खास दोस्त पंकज पराशर भी दिल्ली गए थे। ब्लॉकेज अधिक नहीं थे। बाद में शिवपुरी लौटकर आए। लेकिन उनकी मौत कब कितने दिन पहले हुई ये ज्ञात नहीं हो सका। वे नियमित हर रात कई किमी पैदल घूमने भी जाया करते थे।
टीवी के बेहतरीन इंजीनियर थे राजीव
एक समय टीवी सुधारक में राजीव टॉप पर थे। नगर में टीवी की ज्यादा खराबी वे चुटकी बजाकर ठीक कर दिया करते थे। केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के समय पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह कालूखेड़ा से भी उनके अच्छे संबंध रहे। धमाका संपादक विपिन शुक्ला, दिनेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव आदि ने उनके असमायिक निधन पर शोक प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें