खरगोन। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरन्या थाना क्षेत्र के कुसुम्बियां गांव में शुक्रवार दोपहर धूल भरा ऐसा बवंडर आया कि 45 बाई 45 का टेंट पतंग की तरह हवा में उड़ता दिखाई दिया। इतना ही नहीं मंडप और खाने के लिए लगे टेंट को उसने अपनी चपेट में ले लिया। इसके ठीक पहले जब लोगों ने उसे आते देखा तो टेंट के लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर की तीव्रता देखकर टेंट छोड़कर भागे। बवंडर टेंट को सैकडों फीट ऊंचाई तक उड़ा ले गया। अगर लोग पाइप छोड़ने में जरा सी देर करते तो टेंट के साथ दूर जा गिरते। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। खानेपीने का सामान भी इस बवंडर में उड़ गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें