इस मामले में पुलिस ने सेनेट्री पेड कंपनी के संचालक के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज है। अब कंपनी में अपनी राशि फसा चुके उपभोक्ता इस बात को लेकर चितिंत है कि आखिर यह कंपनी फर्जी है या सही है। इसे लेकर शहर के पत्रकार राजवर्धन सिंह और अन्य साथियों ने कलेक्टर से मामले की जांच की गुहार लगाई थी। राजवर्धन सिंह ने बताया कि शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर सेनेट्री पेड जीवन रेखा नाम पर कंपनी संचालित है। यह महिलाओं से 30 हजार रूपए ले रहे है और इसके एवज में 8 हजार रूपए प्रतिमाह महिलाओें को दे रहे है। जो पूरी तरह से गलत है। इसी आरोप की जांच की जा रही हैं। इधर देर शाम खबर वायरल हो रही हैं की कंपनी के कर्ताधर्ता फरार हो गए हैं। जिसके चलते कल पीड़ित जाम लगाने की तैयारी में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें